नम आंखों से गौहर ने पिता को दी अंतिम विदाई, बिलखती मां को यूं संभाला

punjabkesari.in Friday, Mar 05, 2021 - 03:39 PM (IST)

बाॅलीवुड एक्ट्रेस गौहर खान के पिता जफर अहमद का आज सुबह निधन हो गया है। बीमारी के चलते वह पिछले एक हफ्ते से अस्पताल में भर्ती थे। इसकी जानकारी पहले गौहर खान की दोस्त प्रीति सिमोस ने दी थी। जिसके बाद गौहर खान ने सोशल मीडिया पर पिता की तस्वीर शेयर कर उनके निधन की जानकारी दी थी। वहीं हाल ही में गौहर अपने पिता की अंतिम यात्रा में शामिल हुई। 

इस दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। सामने आई तस्वीरों में नम आंखें और चेहरे पर दुख लिए सफेद कपड़ों में नजर आई।

उनके साथ परिवार के कुछ सदस्य भी दिखाई दिए। वहीं गौहर पति के निधन से गम में डूबी बिलखती मां को संभालती भी नजर आईं।

गौहर ने भी दी पिता के निधन की जानकारी 

बता दें गौहर खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पिता की एक तस्वीर शेयर कर उनके निधन की जानकारी दी थी। उन्होंने कैप्शन में लिखा था, 'मेरे हीरो तुम्हारे जैसा कोई नहीं है। मेरे पिता एक एंजेल थे जिनका निधन हो गया है। वह सबसे अच्छी आत्मा थे। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by GAUAHAR KHAN (@gauaharkhan)

 

Content Writer

Bhawna sharma