लहसुन छीलने में अब नहीं होगी कोई दिक्कत, खाना भी बन जाएगा झटपट

punjabkesari.in Thursday, May 04, 2023 - 02:56 PM (IST)

ज्यादातर लोग खाना बनाते समय लहसुन का इस्तेमाल करते है। जिसकी वजह से खाने में खुशबू बहुत अच्छी आती है। बता दें कि विंटर में सूप या स्‍टू बनाने हो, चिकन करी बनाना हो या कोई स्‍वादिष्‍ट सब्जी या कबाब हर खाने में लहसुन होना सबसे जरूरी समझा जाता है। ऐसे में ताजा लहसुन छीलना कई लोगों के लिए सबसे मुश्किल कामों में से एक होता है। तो चलिए आज हम आपको लहसुन को असानी से छीलने के तरीकों के बारे में बताएंगे।

पहला तरीका

लहसुन को गर्म करके भी उसे आसानी से छीला जा सकता है। इसके लिए आप कड़ाही में लहसुन को गर्म करने के अलावा माइक्रोवेव की मदद भी ले सकते हैं। बस आप 30 सेकंड के लिए लहसुन को माइक्रोवेव में रखें और फिर उसके बाद लहसुन को छीलें। लहसुन काफी जल्दी छील जाएगा।

दूसरा तरीका

एक कटोरे में हल्का गुनगुना पानी लें। इस पानी में लहसुन भिगो कर रख दें। फिर लहसुन को हाथ से रगड़ें, जिससे आसानी से छिलका निकल जाएगा।

तीसरा तरीका

बेलन जिस तरह आटे की लोई पर चलाया जाता है, उसी तरह उसे लहसुन पर चलाएं। ऐसे में छिलके खुद-ब-खुद खुल जाएंगे जिन्हें बाद में आप हटा सकते हैं।

चौथा तरीका

अगर लहसुन अधिक मात्रा में है तो उसे हल्की गर्म कड़ाही में 2 से 3 मिनट के लिए भुन लें। फिर ठंडा होने के बाद लहसुन छीलें। इससे छिलका आसानी से उतर जाएगा।

पांचवा तरीका

लहसुन को कम से कम 6 घंटे के लिए पानी में भिगोकर छोड़ दें। उसके बाद लहसुन छीलेंगे तो आपको आसानी रहेगी। छीलते वक्त लहसुन का पानी फेंके नहीं। पानी की मदद से साथ-साथ हाथों पर लगने वाले छिलके उतारती जाएं।

 

 

 

 

 

 

 

 

Content Writer

vasudha