तेजी से घटाना है वजन तो 3 तरीके से करें लहसुन का इस्तेमाल

punjabkesari.in Thursday, Sep 10, 2020 - 07:00 PM (IST)

वजन बढ़ना आज बहुत से लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। इसे कम करने के लिए बहुत से लोग जिम, एक्सरसाइज व अलग-अलग डाइट को फॉलो करते हैं। मगर इसे कम करने के लिए आप अपनी किचन पर पड़ी बहुत सी चीजों को इस्तेमाल कर सकते हैं। बात अगर लहसुन की करें तो दिखने में यह बहुत छोटा सा होता है। मगर इसे गुणों की खान कहना कुछ गलत नहीं होगा। बहुत से लोग इसी तेज स्मैल के चलते इसे खाना पसंद नहीं करते हैं। मगर पोषक तत्वों से भरपूर लहसुन का इस्तेमाल वजन कम करने में किया जा सकता है। तो चलिए आज हम आपको कुल 3 तरीके बताते हैं, जिसमें किसी 1 को अपनाकर आप अपना बड़ा हुआ वजन कम कर सही शेप में आ सकते हैं। 

nari,PunjabKesari


एक रिसर्च के मुताबिक, लहसुन के अर्क से कुछ महिलाओं को अपना वेट लूस करने में मदद मिली। इसके साथ ही करीब 8 हफ्तों तक चूहों को लहसुन खिलाने से उनका वजन कम और शरीर में फैट की मात्रा कम पाई गई। तो चलिए जानते हैं वजन को कम करने के लिए लहसुन को किन 3 तरीकों से इस्तेमाल किया जा सकता है। 

नींबू का रस व लहसुन

2-3 लहसुन की कलियों को पीस कर 1 गिलास गर्म पानी में मिलाकर 15-20 मिनट तक अलग रख दें। ताकि पानी में लहसुन अच्छे से मिक्स हो जाए। बाद में 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस मिलाकर सुबह खाली पेट पिएं। 

काली मिर्च व लहसुन

1 गिलास पानी में लहसुन की 2-3 कलियां डालकर रातभर भिगोएं। तैयार पानी को छान कर उसमें चुटकीभर काली मिर्च मिक्स कर खाली पेट सेवन करें। 

nari,PunjabKesari

शहद व लहसुन

लहसुन की 2-3 कलियोंं को छीलकर पीस लें। फिर उसमें थोड़ा- सा शहद मिक्स कर तैयार पेस्ट को 15-20 मिनट तक अलग रख दें। तय समय के बाद इसका सेवन करें। 

आप इनमें से किसी भी एक तरीके को अपनाकर अपना वजन कम कर सकते हैं। ये ड्रिंक्स शरीर में जमा चर्बी को तेजी से कम करने में मदद करती है। ऐसे में शरीर को सही शेप मिलती है।  

लहसुन खाने के अन्य फायदे

- लहसुन में विटामिन, कैल्शियम, फाइबर, मैंगनीज, एंटी- ऑक्सीडेंट, एंटी- वायरल गुण मौजूद होते हैं। इसके सेवन से शरीर का - - इम्यून सिस्टम मजबूत होने के साथ वजन कम करने में मदद मिलती है। 
- यह शरीर की अंदर से सफाई कर बीमारियों के लगने का खतरा कई गुणा कम कर देता है। 
- शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी तेजी से कम होती है। 
- खून को साफ कर चेहरे पर ग्लो लाने में मदद करता है। 
- शरीर में ऊर्जा का संचार होता है। 
- मौसमी बीमारियां जैसी की सर्दी-जुकाम, खांसी, बुखार आदि से राहत मिलती है। 
- ब्लड प्रेशर रखे नियंत्रण। 

nari,PunjabKesari

इन बातों का रखें ध्यान 

- लहसुन का जरूरत से ज्यादा सेवन करने से एसिडिटी, अपच, मतली, पेट में गड़बड़ी, सांस में बदबूं आने की परेशानी का कारण बन सकता है। 
- एक दिन में 2-3 से ज्यादा लहसुन न खाएं। 
- अगर आप वजन घटाने के लिए इनमें से किसी तरीके को अपना रहें हैं तो अपनी डेली डाइट में से लहसुन की मात्रा कम कर दें। 
- अगर आपको लहसुन सूट नहीं करता है तो वेट लूज करने के चक्कर में इसे खाने की गलती न करें। 
- सेहत से जुड़ी किसी भी तरह की परेशानी होने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह लें। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static