शर्मनाक हरकत! गैंगरेप के बाद बिना कपड़ों के लड़की को छोड़ भागे आरोपी

punjabkesari.in Tuesday, Sep 17, 2019 - 04:53 PM (IST)

कुछ घटनाएं ऐसी होती है जो न केवल व्यक्ति को शारीरिक बल्कि मानसिक प्रताड़ना भी देती है। हाल ही में दिल्ली में लड़की के साथ हुए गैंगरेप की घटना ने बाद लड़की न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक पीड़ा से भी गुजर रही हैं। 

दिल्ली के सराय काले खां बस अड्डे के पास स्थित इंद्रप्रस्थ पार्क में लड़की के साथ कुछ लड़के गैंगरेप कर उसे वहीं पर बिना कपड़ों के फेंक गए। यह मामले पुलिस तक उस समय पहुंचा जब 16 सितंबर का सुबह को कुछ लोग सैर करने के लिए निकले तो उन्होंने वहां पर 22 से 23 साल की लड़की को बिना कपड़ों के वहां पर बेहोश देखा। लड़की को इस हालात में देख कर लोगों ने पुलिस को इस बारे में जानकारी दी। जब लड़की को अस्पताल में भर्ती करवाया गया तो जांच के दौरान पता लगा कि लड़की के साथ गैंग रेप  हुआ है। 

PunjabKesari,Nari
वहीं थोड़ी बहुत जानकारी के अनुसार शाम के समय में जब लड़की पार्क में गई तो वहां पर पहले से ही 2- 4 लड़के मौजूद थे। जो उसे झाड़ियों में खींच कर ले गए। वहां पर सभी ने बारी- बारी उसका रेप किया इतना ही उसके सारे ही कपड़े फाड़ दिए। इसके बाद भी उन्हें जब तसल्ली नही हुई तो उन्होंने उसे बुरी तरह से पीटा। इसके बाद उन्होंने उसे वहीं पर फेंक दिया। 

लड़की की मानसिक हालात नही है ठीक 

इस समय लड़की की हालात काफी गंभीर हैं। उसके शरीर पर कई जगहों पर गहरी चोट भी लगी हुई हैं। इस घटना के बाद पुलिस लड़की के होश में आने का इंतजार कर रही है जबकि लड़की गहरे सदमे में होने के कारण बार- बार बेहोश हो रही हैं। होश आने पर वह सिर्फ  एक ही बात बोल रही है- ‘भैया मुझे छोड़ दो, भैया मुझे छोड़ दो।’ लड़की के सदमे में होने के कारण उन लड़कों के  बारे में अभी किसी भी तरह की कोई जानकारी नही मिल रही हैं। 

पुलिस को नही मिली है अभी कोई जानकारी 

यह घटना सनलाइट कॉलोनी पुलिस स्टेशन के अंदर आती है। अभी तक पुलिस को इस मामले में किसी भी तरह की कोई जानकारी नही मिली हैं। पुलिस द्वारा केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम बनाई गई है। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

khushboo aggarwal

Recommended News

Related News

static