नौकरी की तलाश में घर से निकली नाबालिग हुई गैंगरेप का शिकार

punjabkesari.in Thursday, Sep 12, 2019 - 04:26 PM (IST)

अपना करियर बनाने के लिए हर रोज बहुत सी लड़कियां भारत की राजधानी दिल्ली में आती है, लेकिन इनमें से कुछ की जिदंगी बनती है तो कुछ की तबाह हो जाती है। वहां पर महिलाओं के साथ हर रोज इतनी घटनाएं होती है कि कुछ सामने ही नही आ पाती है। हाल ही में 16 साल की नाबालिग लड़की पश्चिम बंगाल से दिल्ली नौकरी की तलाश में आई थी। नौकरी की तलाश में वह पार्क में अकेली बैठी थी। इसी मौके का फायदा उठा कर दो युवकों ने उसके साथ गैंग रेप किया। 

अस्पताल के परिसर में हुई घटना 

यह घटना वेस्ट दिल्ली के बसई दारापुर इलाके में स्तित ईएसआई अस्पताल में हुई। लड़की दोपहर के समय ईएसआई अस्पताल के सामने शिवाजी पार्क में अकेली बैठी हुई थी तभी दो लड़कों ने उस पर नजर रखी शुरु की। काफी देर नजर रखने के बाद उन्हें पता लगा कि लड़की अकेली है व नौकरी की तलाश कर रही है।  लड़की को नौकरी का झांसा देकर उसे ईएसआई अस्पताल में ले गए। वहीं पर उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया।

12 घंटे लड़की को बनाया बंधक 

लड़के लड़की को एक पुराने फ्लैट में ले गए यहां पर उन्होंने लड़की को 12 घंटे तक बंधक बना कर रखा। इतना ही नही वहां उन्होंने कई बार लड़की के साथ गैंगरेप किया। इस घटना को अंजाम देने के बाद रात 1 बजे उन्होंने लड़की को छोड़ दिया। इतना ही नही इस दौरान उस फ्लैट में अस्पताल का कोई भी सुरक्षाकर्मी, सिक्यॉरिटी गार्ड या स्टाफ का सदस्य नही आया। 

तड़के सुबह पुलिस को मिली जानकारी 

इस घटना के बारे में पुलिस को तड़के सुबह 3.30 बजे जानकारी दी गई। दोनों ही आरोपी लड़की को बदहवास हालत में छोड़कर भाग गए थे। उसके बाद अस्पताल के सिक्योरिटी सुपरवाइजर ने पुलिस को इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उन्हें बदहवास हालत में एक लड़की मिली है। इसके बाद मोती नगर थाने के एसएचओ संदीप कुमार, महिला एसआई रजनी व मनीष मौके पर पहुंचे।

आरोपियों को किया गिरफ्तार

छानबीन के बाद पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 25 साल के रवि व 24 साल के अंकित को गिरफ्तार कर लिया हैं। इतना ही नही इन दोनों आरोपियों के बारे में पुलिस द्वारा  जानकारी इक्ट्ठी की जा रही कि कहीं इससे पहले तो नही इन्होंने किसी महिला के साथ ऐसा किया।

 

 

Content Writer

khushboo aggarwal