सपने में श्रीगणेश की ऐसी प्रतिमा दिखना अशुभ, ये मूर्ति दिखे तो दूर होगी समस्या

punjabkesari.in Monday, Sep 13, 2021 - 09:55 AM (IST)

सोते हुए सपने देखना आम बात है। मगर ज्योतिष व वास्तु अनुसार हर सपने का अपना एक अलग महत्व होता है। ये हमें आने वाले कल के बारे में शुभ व अशुभ संकेत भी देते हैं। वहीं सपने में देवी-देवताओं का दिखना शुभ माना जाता है। मगर अलग-अलग मुद्रा में भगवान का दिखाई देना कई बातों की ओर इशारा करता है। वहीं अभी गणेश उत्सव की हर जगह पर धूम है। ऐसे में आज हम आपको गणपति बप्पा का सपने में आने का मतलब बताते हैं...

प्रसन्न मुद्रा में बप्पा का दिखाई देना

सपने में गणपति बप्पा का प्रसन्न मुद्रा में दिखाई देना शुभ माना जाता है।‌‌ ऐसे में आप समझ जाए कि आपके सभी परेशानियां व कष्ट दूर होने वाले हैं। साथ ही जीवन में खुशियां दस्तक देने वाली है।  

आशीर्वाद देते हुए बप्पा

अगर आपके सपने में बप्पा आशीर्वाद देते हुए मुद्रा में आए तो खुश हो जाएं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आशीर्वाद देते हुए यानि वर मुद्रा में गणपति जी का दिखाई देना शुभ माना जाता है। इसका अर्थ है कि आपके कार्यों में आने वाली रूकावटें दूर होने वाली है। साथ ही सफलता के रास्ते खुलने वाले हैं।

मंदिर या पंडाल में विराजमान गणपति प्रतिमा

अगर आप सपने में मंदिर या पंडाल में विराजमान गणेश जी के दर्शन करते हैं तो खुश हो जाएं। ऐसा सपना इस ओर इशारा करता है कि आप अपनी जिम्मेदारियां अच्छे से निभाएंगे। साथ ही अगर आप किसी प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं तो उसमें सफलता हासिल करोगे।

मूषक पर बैठे गणेश जी

अगर बप्पा मूषक पर बैठे दिखें तो इससे आपको बिजनेस में आ रही परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।

तांडव करते बप्पा सपने में दिखना

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सपने में बप्पा का तांडव करते दिखाई देना अशुभ माना जाता है। ये भविष्य में परेशानियों से घिरने की ओर इशारा करता है।

बप्पा की खंडित मूर्ति दिखाई देना

सपने में गणपति जी की खंडित मूर्ति दिखाई देना अशुभ मानी जाती है। ऐसा सपना जीवन में गंभीर परेशानी में फंसने का इशारा करता है।

सपने में गणपति जी की पीठ दिखना

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बप्पा की पीठ के दर्शन करना अशुभ माना जाता है। उसी तरह सपने में भी पीठ दिखाई देना शुभ संकेत नहीं देती है। ऐसा सपना धन संबंधी नुकसान की ओर इशारा करता है। ऐसा सपना आने पर गणेश जी से मंगल जीवन की कामना करें।

 

 

Content Writer

neetu