गणेश चतुर्थी: इन 10 तरीकों के मोदक का लगाए बप्पा को भोग

punjabkesari.in Monday, Aug 24, 2020 - 03:45 PM (IST)

22 अगस्त से हर जगह गणेश जन्मोत्सव यानि गणेश चतुर्थी की धूम है। बहुत से लोगों ने बप्पा की मूर्ति को अपने घर में स्थापित किया है। ऐेसे में सुबह- शाम भगवान गणेश जी पूजा व आरती करते हैं। इस दौरान गणपति देवा की कृपा पाने के लिए लोग उन्होंने उनकी फेवरेट चीजों का भोग लगाते हैं। वैसे तो बात अगर उनकी मनपसंद चीजों की करें तो उन्हें मोदक, लड्डू, श्रीखंड, खीर आदि चीजें बेहद पसंद है। मगर इन सब में से मोदक उन्हें अति प्रिय माने जाते हैं। ऐसे में लोग उन्हें मोदक का भोग लगाकर उनसे अपने आने वाले जीवन के लिए प्रार्थना करते हैं। ऐसे में अगर आप अगर आप भी उनके लिए मोदक बनाने की सोच रहे हैं तो हमेशा की तरह मावा के मोदक की जगह कुछ अलग तरीकों के भी ट्राई कर सकते हैं। तो चलिए आज  हम को अलग-अलग तरह के मोदक के बारे में बताते हैं, जिसे आप बप्पा को भोग लगा सकते हैं। 

केसर मोदक

इसे बनाने के लिए आप मिश्रण में केसर का पानी डाल कर मोदक तैयार कर सकते हैं। 

चॉकलेट मोदक

खोए में चॉकलेट डालकर उससे  भी मोदक तैयार किए जा सकते हैं। 

खोया मोदक

खोए और चीनी को मिलाकर भी टेस्टी मोदक बना सकते है। 

मलाई मोदक

आप ब्रेड, मलाई और चीनी से  मोदक बनाकर भी गणपति बप्पा को भोग लगा सकते हैं। 

चूरमा मोदक

आप चाहे तो चूरमा का प्रसाद बनाकर उससे मोदक की शेप देकर बप्पा को भोग लगा सकते हैं। 

आटे के मोदक

आटे को सॉफ्ट का गूंथ कर उससे मोदक  बनाकर स्टीम कर सकते हैं। 

ड्राईफ्रूट्स मोदक

अपने मनपसंद ड्राइफ्रूट्स को काटकर मोदक के अंदर फीलिंग भर कर टेस्टी और हैल्दी मोदक बना सकते हैं। 

गुड़ और नारियल मोदक

आप चाहे तो चीनी की जगह गुड़ का इस्तेमाल कर नारियल के भूरे के साथ गणपति बप्पा के लिए मोदक को बना सकते हैं। 

सूजी मोदक

हल्की सी सूजी को भूनकर उसमें केसर, मावा, सूखे मेवे डालकर भी मोदक तैयार किए जा सकते है। 

नारियल मोदक 

नारियल को कद्दूकस करके उसमें अपने मनपसंद चीजों को  मिलाकर बप्पा के लिए मोदक तैयार कर सकते हैँ। 

Content Writer

neetu