गणेश चतुर्थी के मौके पर बनाएं खूबसूरत रंगोली

punjabkesari.in Thursday, Sep 13, 2018 - 10:51 AM (IST)

गणेश चतुर्थी की तैयारियां पूरे भारत में जोरों-शोरों से की जा रही हैं। इस दिन लोग घर पर छप्पन भोग, मोदक बनाने के साथ-साथ ही सजा-सजावट भी करते हैं। घर की सजावट को ओर भी बढ़ाने का काम करती है रंगोली। रंग-बिरंगे फूलों और रंगों से बनी रंगोली आपके घर की पूरी लुक को चेंज कर देती है। अगर आप भी अपने घर में रंगोली बनाना चाहते हैं तो यहां से ढेरों आइडिया ले सकते हैं। 

रंगोली आपके मेन गेट को और भी खूबसूरत दिखाएगी। मेन गेट पर आप चाहें तो फूलों या फिर रंगों से बनी रंगोली बना सकते हैं। आइए देखते हैं मेन गेट पर रंगोली बनाने के कुछ स्टाइलिश और न्यू डिजाइन। 

रंगों से बनी रंगोली भी आप इस बार गणेश चतुर्थी के मौके पर बना सकते हैं। इसको बनाने के लिए आप अपने मनपसंद वाला कोई भी डिजाइन बना लें और फिर उसको रंगों से भर दें। 

फूलों की रंगोली भी मेन गेट पर बहुत अच्छी लेगी। यह फूल आपके घर को महकाते रहेंगे। 

गणपति जी के रंगोली डिजाइन

आप चाहें तो घर पर गणपित जी के रंगोली डिजाइन भी बना सकते हैं। अगर आप भी अपने घर में इस बार गणपति जी की रंगोली के डिजाइन बनाना चाहते हैं तो यहां से कुछ आइडिया ले सकते हैं। 

Pc: Shanthisridharan KOLAM 

अगर आप कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो हल्दी और गुलाब के फूल से गणपति बना सकते हैं। ये देखने में बेहद खूबसूरत लगेगा। 


चावलों से भी गणपति बना सकते हैं। इसको बनाना बेहद आसान है।

Content Writer

Nisha thakur