गाजर का हलवा

punjabkesari.in Wednesday, Nov 09, 2016 - 03:27 PM (IST)

सर्दियों के मौसम में गाजर का हलवा बहुत पसंद किया जाता है। यह सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। माइक्रोवेव में इसे बनाना बहुत आसान है। आइए जानते है इसे बनाने की विधि के बारे में...


सामग्री

- 1 किलो गाजर(कद्दूकस किया हुआ)
- 1 कप दूध
- 1/2 कप खोया
- 1 टीस्पून इलायची पाऊडर
- पिस्ता,बादाम,काजू कटे हुए
- 2 कप चीनी
- 1 टेबलस्पून देसी घी


विधि

1. एक माइक्रोवेव सेफ कांच के बर्तन में घी डाल लें और इसमें कद्दूकस किए हुए गाजर डालकर माइक्रोवेव में 30 मिनट के लिए हाई पावर पर रख दें। 
2. इसके बाद इसमें दूध,मावा,इलायची पाऊडर और चीनी डालकर मिक्स कर लें।
3. अब हलवे को हाई पावर माइक्रोवेव में 8 मिनट के लिए रख दें।
4. हलवे को अब माइक्रोवेव से निकाल लें और इसमें काजू,बादाम और पिस्ता डाल कर मिक्स कर लें। 
5. हलवा बनकर तैयार है। इसे सर्व करें। 

Punjab Kesari