सेहत के लिए फल ज्यादा फायदेमंद या सब्जियां? 90% लोग नहीं जानते सच!
punjabkesari.in Thursday, Oct 16, 2025 - 12:50 PM (IST)
नारी डेस्क : फल और सब्जियां दोनों ही सेहत के लिए बेहद जरूरी हैं। इनमें नेचुरल पोषक तत्व, विटामिन्स और मिनरल्स की भरमार होती है। एक संतुलित डाइट में अगर फल और सब्जियों को सही मात्रा में शामिल किया जाए, तो शरीर लंबे समय तक स्वस्थ और फिट बना रहता है।
क्यों जरूरी हैं फल और सब्जियां
फल और सब्जियों में मौजूद विटामिन, फाइबर और मिनरल्स शरीर के हर हिस्से के लिए फायदेमंद हैं। ये न सिर्फ पाचन तंत्र को सुधारते हैं बल्कि इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। लेकिन लोगों के मन में अक्सर सवाल उठता है। “सेहत के लिए फल ज्यादा फायदेमंद हैं या सब्जियां?” इसका जवाब जानना आसान नहीं है, क्योंकि दोनों के अपने-अपने अलग फायदे हैं।

फलों खाने के फायदे
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, फलों में नेचुरल शुगर होती है, जो शरीर को तुरंत ऊर्जा देती है। साथ ही ये कई महत्वपूर्ण पोषक तत्वों का स्रोत हैं।
विटामिन C: संतरा, अमरूद, कीवी जैसे फल इम्यूनिटी बढ़ाते हैं।
फाइबर: सेब और केला पाचन सुधारते हैं और पेट साफ रखते हैं।
यें भी पढ़ें : जिसे खून बढ़ाने की दवा समझ बैठे थे, वही बन रहा है बीमारी की जड़!
पोटैशियम: दिल की सेहत और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करता है।
फाइटोन्यूट्रिएंट्स: ये शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं और स्किन को हेल्दी बनाते हैं।
ध्यान दें: डायबिटीज के मरीजों को फलों का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए क्योंकि इनमें शुगर कंटेंट अधिक होता है।

सब्जियों के फायदे
हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, मेथी, ब्रोकली, गोभी और बीन्स सेहत के लिए किसी दवा से कम नहीं हैं।
इनमें फाइबर, आयरन, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है।
यें भी पढ़ें : किचन के इन मसालों से झड़ते बाल होंगे बंद, फिर नहीं दिखेगी गंजी खोपड़ी
शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करती हैं।
वजन घटाने में सहायक हैं क्योंकि इनमें कैलोरी बहुत कम होती है।
कब्ज और पाचन संबंधी दिक्कतों से राहत देती हैं।
कैंसर, हार्ट डिजीज और हाई बीपी जैसी बीमारियों से बचाव करती हैं।
हेल्थ एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि दिनभर में 3 से 5 कटोरी सब्जियां जरूर खानी चाहिए।

फल बनाम सब्जियां कौन है ज्यादा फायदेमंद?
अगर तुलना की जाए, तो सब्जियां फलों से ज्यादा फायदेमंद मानी जाती हैं।
क्योंकि सब्जियों में शुगर कंटेंट कम और फाइबर अधिक होता है।
ये शरीर को लंबे समय तक पोषण देती हैं।
इनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जो ब्लड शुगर को नियंत्रित रखता है।
हालांकि, फलों का भी अपना महत्व है। वे शरीर को तुरंत ऊर्जा देते हैं और विटामिन्स की कमी पूरी करते हैं।

डाइट में दोनों को कैसे शामिल करें
सब्जियां मुख्य भोजन के साथ और फल नाश्ते या स्नैक के रूप में खाएं।
इस तरह शरीर को संतुलित पोषण मिलेगा और बीमारियों से भी दूरी बनी रहेगी।
सेहत के लिए न तो सिर्फ फल जरूरी हैं और न सिर्फ सब्जियां। बल्कि दोनों का संतुलित सेवन ही असली स्वास्थ्य मंत्र है। जहां फल शरीर को इंस्टेंट एनर्जी देते हैं, वहीं सब्जियां उसे लंबे समय तक स्वस्थ रखती हैं। इसलिए अगली बार जब प्लेट में खाना परोसें, तो उसमें रंग-बिरंगे फल और हरी सब्जियों की जगह जरूर बनाएं।

