इस क्रिसमस घर पर बनाएं Yummy फ्रूट्स कबाब, पार्टी बन जाएगी और भी स्पेशल

punjabkesari.in Monday, Dec 12, 2022 - 02:03 PM (IST)

क्रिसमस का त्योहार आने में कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। इस मौके पर सभी घर में पार्टी रखते हैं। टेस्टी डिशेज बनाकर त्योहार का मजा लेते हैं। ऐसे में अगर आप भी कुछ टेस्टी बनाने की सोच रही हैं तो फ्रूट्स  कबाब बना सकती हैं। फ्रूट्स कबाब बच्चे भी चाव से खा लेंगे। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी के बारे में...

सामग्री 

सेब - 3 
कीवी - 3 
अनानास - 3 
केले - 2
ऑलिव ऑयल - 3 चम्मच 
ब्राउन शुगर - 3 चम्मच 
शहद - 3 चम्मच 
नींबू का रस - 2 चम्मच 
नमक - स्वादअनुसार 

बनाने की विधि 

1. सबसे पहले आप सारे फलों को एक ही शेप में काटकर मेरिनेड कर लें। 
2. मेरिनेड करने के लिए एक कटोरी में ब्राउन शुगर, शहद, नींबू का रस और नमक डालें। 
3. इसके बाद इसमें कीवी, अनानास, केले सभी चीजों को टुकड़ों में काट लें। 
4. ब्राउन शुगर को इसमें अच्छे से मिलाएं और फलों को अच्छे से मैरिनेड कर लें। 
5. अब बाउल को ढक के कुछ देर के लिए रख दें। 
6. एक ग्रिल पैन में तेल गर्म करें और ग्रिल स्टिक पर सारे फ्रूट्स को लगा दें। 
7. ग्रिल स्टिक पर फ्रूट्स लगाकर पैन में रख दें। इसके बाद इसे ढककर कुछ देर के लिए सुनहरा होने तक पकाएं। 
8. पकाने के बाद एक प्लेट में निकाल लें। आपके फ्रूट्स कबाब बनकर तैयार हैं। 
9. प्लेट में निकालकर शहद और नींबू का रस डालकर सर्व करें। 


 
 

Content Writer

palak