Health Tips: ब्लड प्रेशर रहता है Low तो रुटीन में शामिल करें ये 5 फल

punjabkesari.in Wednesday, Feb 15, 2023 - 10:48 AM (IST)

खराब खान-पान और गलत लाइफस्टाइल के कारण कई लोग लो ब्लड प्रेशर की समस्या से ग्रस्त हो जाते हैं। इसके अलावा यह समस्या उन लोगों को भी होती है जो लगातार एक ही जगह पर बैठकर कई घंटों तक काम करते हैं और जिनकी शारीरिक एक्टिविटी भी कम होती है। ब्लड प्रेशर लो तब होता है जब शरीर में ब्लड प्रेशर का स्तर 90/60 mg HG से कम होता है। आज इस समस्या सिर्फ बुजुर्ग या बढ़ती उम्र के लोग नहीं बल्कि कम उम्र के लोग भी इस समस्या से ग्रस्त हैं। लो ब्लड प्रेशर की समस्या को कंट्रोल करने के लिए आप इन फलों को अपनी रुटीन में शामिल कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं इनके बारे में...

अंगूर 

लो ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए अंगूर काफी फायदेमंद होता है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व ब्लड वेसल्स को आराम देने में मदद करते हैं। ऐसे में आप इस समस्या पर अंगूर का सेवन कर सकते हैं या फिर इसका जूस बनाकर भी पी सकते हैं ।

PunjabKesari

केला 

केला भी इन लोगों के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद गुण लो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करके समस्या से छुटकारा दिलवाने में मदद करते हैं। लो ब्लड प्रेशर की समस्या में आप केले को अपनी डेली रुटीन में शामिल कर सकते हैं। 

कीवी 

कीवी का सेवन आप लो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में करने के लिए कर सकते हैं। इसमें भी ऐसे गुण मौजूद होते हैं जो ब्लड प्रेशर कम करने में मदद करते हैं। एक शोध में यह बात सामने आई है कि रोजाना दो से तीन कीवी का सेवन करना लो ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। 

PunjabKesari

एवोकाडो 

इसमें फैटी एसिड, विटामिन-बी काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा एवोकाडो में फोलेट काफी अच्छी मात्रा में मौजूद होता है यह लो ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। ऐसे में यदि आपका ब्लड प्रेशर लो रहता है तो आप एवोकाडो को अपनी रुटीन में शामिल कर सकते हैं। 

संतरा 

संतरे का सेवन लो ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए बहुत ही लाभदायक माना जाता है। इसमें ऐसी कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो लो ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। आप संतरे का सेवन कर सकते हैं या फिर जूस बनाकर इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। 

PunjabKesari

इन फलों का सेवन करके अाप ब्लड प्रेशर कंट्रोल कर सकते हैं। इसके अलावा हरी पत्तेदार सब्जियां, बीन्स और अंडे भी आप लो ब्लड प्रेशर से बचने के लिए खा सकते हैं। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static