Fruit Decor: खेल-खेल में बच्चों को खिलाएं फल, माएं ऐसे दिखाएं क्रिएटिविटी

punjabkesari.in Sunday, Mar 13, 2022 - 04:43 PM (IST)

फास्ट फूड का नाम सुनते ही बच्चों के मुंह में पानी आ जाता है। ये खाने में भले ही टेस्टी हो मगर इससे शरीर को पूरा न्यूट्रिशन नहीं मिल पाता है। ऐसे में इन चीजों का सेवन करने से बच्चे की ग्रोथ रुक सकती है। इसके अलावा उन्हें सेहत संबंधी परेशानियां भी हो सकती हैं।

'

मांएं तो बच्चों को हैल्दी फूड खिलाने की बेहद कोशिशे करती हैं। मगर बच्चे इसे खाने में हमेशा आनाकानी करते हैं।

ऐसे में आप कुछ क्रिएटिव तरीके से बच्चे की डेली डाइट में फ्रूट्स शामिल कर सकते हैं। इससे आपका बच्चा मजे-मजे से फलों को खाएगा।

संतरों से टेडी बीयर बनाकर बच्चों की प्लेट में रखें। यकीन मानिए इसे बच्चे मिनटों में खा जाएंगे।

ऐसी फ्रूट डैकोरेशन देखते ही आपके बच्चे इसे खाएं बिना नहीं रह पाएंगे।

सेब और अंगूर की मदद से कछुआ बनाकर बच्चों को खिलाएं।

आप केला, स्ट्रॉबेरी और कीवी से सुंदर पेड़ बनाकर बच्चों को सर्व कर सकती हैं।

स्ट्रॉबेरी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है। ऐसे में आप इसे बच्चों को खिलाने के लिए इससे कोई जानवर या उनका फेवरेट कार्टून बना सकती हैं।

आप बच्चों से भी फ्रूट डैकोरेशन करवा सकती हैं।

आप फलों से उल्लू बनाकर बच्चों को सर्व कर सकती हैं।

pc: pinterest

 

 

Content Writer

neetu