Daughter's Day: प्रियंका से लेकर सारा अली खान तक, ये हैं बॉलीवुड की प्राउड डॉटर्स

punjabkesari.in Sunday, Sep 22, 2019 - 02:34 PM (IST)

सिंतबर महीने के आखिरी रविवार को डॉटर्स डे के तौर पर सेलिब्रेट किया जाता है। पेरेंट्स व बेटी के बीच एक बहुत ही खास रिश्ता होता है। पेरेंट्स को हमेशा ही अपनी बेटी पर गर्व होता है। आज हम इस मौके पर आपको बॉलीवुड की कुछ ऐसी प्राउड डॉटर्स के बारे में बताएगें। जिन्होंने न केवल फिल्म जगत में अपना नाम बनाया है बल्कि अपने पेरेंट्स का भी नाम भी रोशन किया है। 


प्रिंयका चोपड़ा

हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक अपने जलवे दिखाने वाली प्रिंयका चोपड़ा हर परिस्थिति में अपने परिवार के साथ खड़ी रही है। उन्होंने ऐेसे कई मौके दिए है जिस पर न केवल उनके परिवार को बल्कि पूरे देशो को उन पर बेटी होने का गर्व हुआ है। पिता अशोक चोपड़ा के निधन के बाद उन्होंने अपनी मां व भाई को बड़ी मजबूती से संभाला है।

सुष्मिता सेन 

सुष्मिता सेन न केवल प्राउड डॉटर है बल्कि साथ ही प्राउड मदर भी है। उन्होंने अपने भाई की शादी की सारी जिम्मेदारियां खूब अच्छे से निभाई थी। अब उन्होंने खुद भी 2 बेटियां गोद ली हुई है जिनकी वह परवरिश कर रही हैं।

अलिया भट्ट

अलिया भट्ट पर उनके पिता महेश व मां सोनी राजदान को बहुत गर्व है। इस बारे में वह एक नही कई बार अपने दिए हुए इंटरव्यू में बोल चुके है। आज अलिया ने अपनी एक्टिंग से बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में जगह बना ली हैं। इतना ही नही इस समय महेश अपनी बेटी के लिए सड़क 2 फिल्म बना रहे है।

सारा अली खान 

सारा अली खान ने बहुत ही जल्द बॉलीवुड में न केवल अपनी पहचान बनाई है बल्कि खुद की काबलियत को साबित कर दिया हैं। दिन ब दिन उनके फैंस बढ़ते जा रहे है। अपने करियर में वह अपने पेरेंट्स को हमेशा साथ लेकर ही चलती है। मां अमृता व पिता सैफ अली खान का तलाक होने के बाद भी सारा की उन दोनों के साथ काफी स्ट्रांग बॉन्ड हैं।

दीपिका पादुकोण 

दीपिका पादुकोण ने चाहे अपने पिता प्रकाश से चाहे बैडमिंटन न सीखा हो लेकिन बॉलीवुड में अपना करियर बना कर खुद के साथ उनका भी नाम रोशन किया हैं।  


 

 

Content Writer

khushboo aggarwal