न लाल जोड़ा, न लाल चूड़ा...  परिणीति से लेकर कियारा तक इन दुल्हनों ने अपनी शादी में बदला Trend

punjabkesari.in Monday, Sep 25, 2023 - 02:23 PM (IST)

जब भी दुल्हन के ब्राइडल लुक के बारे में साेचते हैं तो आंखें के सामनेलाल, मैरून या गुलाबी रंग ही नजर आता है। पर अब जमाने के साथ- साथ लोगों का टेस्ट भी बदल गया है। दुल्हनें इन रंगों को छोड़ कर पेस्टल रंगों की तरफ आकर्षित हो रही हैं, पिछले कुछ समय से लाइट रंग का क्रेज बहुत देखने को मिल रहा है। सिर्फ आउटफिट ही नहीं अब तो चूड़े को लेकर भी  ट्रेंड बदल गया है। 


इंडियन वेडिंग का अहम हिस्सा बन चुके चूड़े को पहले भले ही पंजाबी दुल्हनें पहनती थीं, लेकिन अब इसे हर दुल्हन अपने शृंगार में शामिल करती हैं। इसके बिना तो दुल्हन का लुक जैसे अधूरा ही लगता है। यूं तो रेड ब्राइडल चूड़ा का ट्रेडिशनल कलर है, लेकिन अब दुल्हनें दूसरे शेड्स के साथ भी एक्सपेरिमेंट करने में परहेज नहीं करती हैं। चलिए जानते हैं किन दुल्हनों ने अलग- अलग रंग के चूड़े किए हैं ट्राई। 

परिणीति चोपड़ा 

सबसे पहले बात करते हैं नई नवेली दुल्हन परिणीति चोपड़ा की जो हाल ही में शादी के बंधन में बंधी है। वह शादी के बाद पिंक साड़ी में नजर आईं, इस दौरान उनके   मैचिंग पिंक चूड़े ने सबका ध्यान अपनी और खींचा। अमूमन दुल्हनें लाल चूड़े में नजर आती हैं लेकिन परिणीति ने साड़ी के मैच का पिंक चूड़ा पहना जो अलग लग रहा था। उनके ब्राइडल लुक के साथ भी यह चूड़ा काफी ग्रेसफुल लग रहा था। 

कियारा आडवाणी

इससे पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने भी अपनी शादी में पिंक कलर का चूड़ा पहना था, जो उनकी ब्राइडल लुक को यूनिक बना रहा था। एक्ट्रेस की तरह आम लड़कियां भी अब अपनी शादी में पिंक कलर का चूड़ा पहन रही है। अगर आप भी अपनी शादी में कुछ डिफरेंट ट्राई करना चाहती है तो इस रंग का चूड़ा पहन सकती है। 


 
आलिया भट्ट

एक्ट्रेस आलिया भट्ट का कस्टमाइज चूड़ा भी काफी यूनीक था, जिसमें महरून, गोल्डन व व्हाइट टच देखने को मिला था। होने वाली दुल्हनें  कुंदन ब्राइडल चूड़ा, राजवाड़ी चूड़ा, कलरफुल चूड़ा या फिर अपने लिए यूनिक चूड़ा डिजाइन करवा सकती है।


दलजीत कौर

एक्ट्रेस दलजीत कौर ने अपनी दूसरी शादी के लिए ऑफ व्हाइट लहंगा चूज किया था, जिसके साथ उन्होंने रेड और वाइट चूड़ा पहना था। उन्होंने अपने चूड़े को लेकर कहा था कि ये पंजाबियों में काफी महत्वपूर्ण होता है। सफेद रंग का अपना महत्व है जो शांति का प्रतीक होता है।


नताशा दलाल 

एक्टर वरुण धवन की बीवी नताशा दलाल ने भी शादी में व्हाइट रंग का चूड़ा पहना था। हालांकि उस समय लोगों को सफेद चूड़ा शादी पर पहनना अजीब लगा था। बता दें कि सफेद के अलावा इन दिनों पर्ल चूड़ा भी ट्रेंड में है। माॅडर्न के साथ ही पारंपरिक परिधानों पर पर्ल चूड़ा मेल खाता है। सफेद मोतियों से सजे चूड़े को आप हर कलर के आउटफिट के साथ मैच कर सकते हैं

Content Writer

vasudha