प्रिंसेस डायना से मेगन मार्कल तक, देखिए इनका रॉयल 'क्रिसमस' लुक

punjabkesari.in Saturday, Dec 22, 2018 - 02:16 PM (IST)

ब्रिटेन के शाही घराने के लिए क्रिसमस फेस्टिवल काफी खास होता है। पिछले साल अमेरिकन एक्ट्रेस मेघन मार्केल ने रॉयल फैमिली के साथ क्रिसमस मनाया था, जाहिर है अब वो रॉयल फैमिली की बहू बन चुकी है तो इस बार भी क्रिसमस फेस्टिव उनके लिए खास होने वाला है।

 

मगर आप हम आपको रॉयल फैमिली की बहूओं के क्रिसमस ड्रेसिंग सेंस के बारे में बताने जा रहे है। आइए जानते है इस खास फेस्टिवल के मौके पर मेघन से लेकर क्वीन एलिजाबेथ तक, खुद को रॉयल दिखाने के लिए कैसा ड्रेसअप फॉलो करती है। इनके क्रिसमस ड्रेसिंग सेंस से आप भी आइडिया ले सकती हैं और खूबसूरत दिख सकती है। 

2017 में रॉयल वुमन्स का क्रिसमस लुक 

यह मेगन का रॉयल फैमिली के साथ पहना क्रिसमस था जब उन्होंने Sentaler कोट व Philip Treacy की ड्रेस से मैचिंग ड्रेस पहनी थी। 

डचेज ऑफ कैम्ब्रिज कैट मिडलटन क्रिसमस 2017 में चेक्ड प्रिंटेड Miu Miu टार्जन कोट में नजर आईं थी। 

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का क्रिसमस 2017 का लुक भी बेहद स्पेशल था। उन्होंने ब्राइट ऑरेंज कोट के साथ मैचिंग हैट पहनी थी। 

इस क्रिसमस पर कैट मिडलटन मेहरून कलर के Hobbs coat में नजर आईं थी जिसके साथ उन्होंने मैचिंग हील पहनी थी।

2015 में रॉयल वुमन्स का क्रिसमस फैशन 

इस क्रिसमस पर कैट मिडलटन Sportmax के ग्रीन कोट में दिखी और उन्होंने इसके साथ Aquatalia के बूट्स पहने थे। 

2014 में रॉयल वुमन्स का क्रिसमस फैशन

इस दौरान कैट मिडलटन Moloh की कोट स्टाइल ड्रेस में दिखी जिसके साथ उन्होंने ब्राउन हील व हैट पहनी थी। 

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय पिंक कोट व मैचिंग हैट में नजर आईं थी। 

क्रिसमस 2013 में रॉयल वुमन्स का लुक 

इस क्रिसमस पर कैट मिडलटन ने Alexander McQueen का चेक्ड टार्टन कोट पहना जिसके साथ उन्होंने ग्रीन हैट ट्राई की थी। 

 क्रिसमस 2012 में ब्लू कोट में दिखीं महारानी एलिजाबेथ द्वितीय

 क्रिसमस 2011 में मेहरून कोट व कैप में कैट मिडलटन

 क्रिसमस 2011 में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का लाइट लैवेंडर लुक 

क्रिसमस 2009 में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय रेड कलर के कोट में नजर आईं थी जिसके साथ उन्होंने मैचिंग हैट कैरी की थी। 

क्रिसमस 2005 में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने न्यूड कलर का फेडर स्लीव्स वाला कोट पहना था जिसके साथ उनकी मैचिंग हैट काफी सूट कर रही थीं। 

क्रिसमस 2002 में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने मेजेंटा कलर का कोट पहना था। 

क्रिसमस 2000 में जारा फिलिप्स और प्रिंस हैरी का लुक

क्रिसमस 1994 में प्रिंसेस डायना ने ब्राउन फेदर डीटेल ओवरसाइज्ड कोट पहना जिसके साथ उन्होंने मैचिंग हैट कैरी की थी।  

 

 

Content Writer

Sunita Rajput