घर पर बनाएं Fro Yo Fruit Bites

punjabkesari.in Thursday, Feb 01, 2018 - 01:16 PM (IST)

अगर आपका सर्दियों में भी कुछ ठंडा खाने का मन है तो आप घर पर ही ठंडी-ठंडी Fro Yo Fruit Bites बना कर खा सकते हैं। यह खाने में बहुत टेस्टी और सेहत के लिए काफी हैल्दी होने के साथ बनाने में भी बहुत आसान है। आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि। 

सामग्रीः-
दही- 380 ग्राम
दूध- 60 मि.ली.
वनीला एक्सट्रेक्ट- 1/2 टीस्पून
शहद- 2 टीस्पून
ब्लू बेरी
रास्पबेरी
स्ट्रॉबेरी

विधिः-
1. सबसे पहले बाऊल में 380 ग्राम दही, 60 मि.ली. दूध, 1/2 टीस्पून वनीला एक्सट्रेक्ट, 2 टीस्पून शहद डाल कर अच्छी तरह से मिलाएं।
2. अब बर्फ ट्रे के सभी खानों में फलों को टिकाएं।
3. फिर तैयार किए हुए दही मिश्रण को सभी खानों में डाल कर 5 घंटों के लिए फ्रीज में रखें। ताकि जमकर ठोस हो जाएं।
4. Fro Yo Fruit Bites बन कर तैयार हैं। अब इसे बर्फ ट्रे से निकाल कर सर्व करें। 

Punjab Kesari