घर पर नहीं टिक रहा पैसा तो मुख्य द्वार पर करें यह उपाय, बनी रहेगी बरकत

punjabkesari.in Thursday, Mar 18, 2021 - 12:16 PM (IST)

हर कोई जीवन में सुख व धन की कामना करता है। मगर कई बार घर का माहौल खराब होने से परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके पीछे का कारण वास्तुदोष भी हो सकता है। साथ ही यह धन की देवी लक्ष्मी की नाराजगी की ओर भी इशारा करता है। ऐसे में  घर में तनाव रहने के साथ पैसों से जुड़ी समस्याएं होने लगती है। ऐसे में ज्योतिष व वास्तु से जुड़े कुछ उपायों को अपनाकर इन परेशानियों से बचा जा सकता है। साथ ही देवी मां का दिन शुक्रवार होने से ये उपाय इस दिन करने शुभ रहेंगे। तो चलिए जानते हैं उन उपायों के बारे में...

शुक्रवार को सफेद वस्त्र पहनें

मान्यताओं के अनुसार, देवी लक्ष्मी गोबर, शंख, आंवला व सफेद वस्तुओं में वास करती है। ऐसे में घर पर इन चीजों को खासतौर पर रखें। साथ ही देवी मां के दिन यानी शुक्रवार को सफेद रंग के कपड़े पहनें।

इस उपाय से टिकेगा पैसा

कई लोगों की हाथ व घर पर पैसा ना टिकने की शिकायत होती है। ऐसे में शुक्रवार की सुबह स्नान करके घर के मेन गेट पर गुलाल का छिड़काव करें। फिर देसी घी का दोमुखी दीया जलाकर कर मन में देवी मां से प्रार्थना करें। दीपक के ठंडा होने पर उसे बहते जल में बहा आएं। इससे पैसा ना टिकने की परेशानी दूर होगी।

PunjabKesari

श्रीयंत्र की स्थापना

श्रीयंत्र देवी लक्ष्मी को अतिप्रिय है। ऐसे में शुक्रवार के दिन इसे घर के ईशान कोण स्थापित करें। साथ ही रोजाना इसकी पूजा करें। इससे धन की देवी लक्ष्मी की कृपा होने के साथ पैसों संबंधी परेशानी दूर होगी। साथ घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा सकारात्मक में बदल जाएगी।

इस काम से मिलेगी सफलता

किसी जरूरी काम पर जाने से पहले दही या किसी सफेद मीठी चीज का देवी मां को भोग लगाएं। फिर उसे खुद प्रसाद के तौर पर खाकर काम के लिए जाएं। इससे कार्यों में जल्दी ही सफलता मिलेगी। साथ ही तरक्की के रास्ते खुलेंगे।

धन प्राप्ति के लिए करें यह काम

देवी लक्ष्मी के आगे गाय के घी का दोमुखी वाला दीपक जलाकर पूजा करें। इससे पैसों की किल्लत दूर होकर धन प्राप्ति के योग्य बनेंगे। साथ ही देवी मां की आपके व आपके परिवार पर कृपा बनी रहेगी।

PunjabKesari

सुख- समृद्धि दिलाएगा यह उपाय

पीपल के वृक्ष में भी मां लक्ष्‍मी का वास माना जाता है। ऐसे में इस दिन लोहे के बर्तन में जल, चीनी, देसी घी और दूध मिलाकर पीपल की जड़ पर चढ़ाएं। इससे घर का तनाव दूर होकर सुख- समृद्धि, शांति व खुशहाली का आगमन होगा।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static