शुक्रवार के दिन किया ये एक उपाय बना देगा आपको माला माल

punjabkesari.in Thursday, Jun 20, 2024 - 04:04 PM (IST)

नारी डेस्क: हिंदू धर्म के अनुसार जो भक्त मां लक्ष्मी का आशीर्वाद चाहते हैं उन्हें शुक्रवार के दिन पूरे श्रद्धा भाव से मां की पूजा करनी चाहिए। इससे पैसे की तंगी भी दूर होती है और घर में भी सुख शांति रहती है। इसके अलावा शुक्रवार का दिन शुक्र ग्रह को समर्पित होता है। मान्यताओं के अनुसार, इस दिन कुछ उपाय करने से शुक्र ग्रह भी मजबूत होता है और मां लक्ष्मी की भी कृपा बनती है। तो चलिए जानते हैं इन उपायों के बारे में...

साफ रखें मुख्य द्वार 

ऐसा माना जाता है कि जहां पर साफ-सफाई हो वहां मां लक्ष्मी का वास होता है इसलिए शुक्रवार के दिन अपने घर का मुख्य द्वार बिल्कुल साफ रखें। इसके बाद पूरे घर में गंगाजल छिड़कें। इसके बाद दरवाजे पर शुभ लाभ का स्वास्तिक बनाएं। मां लक्ष्मी का आगमन घर के मुख्य द्वार से ही होता है। ऐसे में इसे बिल्कुल साफ रखें। 

PunjabKesari

खिलाएं गाय को रोटी 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्रवार के दिन सुबह गाय को रोटी जरुर खिलाएं। इससे मां लक्ष्मी आप पर प्रसन्न होंगी और उनके कृपा भी आपके जीवन पर हमेशा बनी रहेगी। इसके अलावा इससे आपके घर में कभी भी धन की कमी नहीं होगी। 

मां को अर्पित करें ये चीजें 

शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को आप मंदिर में जाकर शंख, कौड़ी, कमल, मखाना और बताशा अर्पित करें। इससे आपको जीवन में धन लाभ होगा। क्योंकि मां लक्ष्मी को यह सारी चीजें अति प्रिय हैं ऐसे में उन्हें यह सारी चीजें चढ़ाने से व्यक्ति को धन लाभ के योग बनते हैं। 

PunjabKesari

कमल का फूल 

मां लक्ष्मी को कमल का फूल बहुत ही पसंद है। ऐसे में इस दिन सुबह स्नान करके साफ कपड़े पहनें। इसके बाद पूरे विधि-विधान के साथ मां की पूजा करें और उन्हें कमल का फूल अर्पित करें। 

करें जरूरतमंद व्यक्ति को दान 

शुक्रवार वाले दिन किसी मंदिर में जाकर जरुरतमंद और गरीब व्यक्ति को दान करें। माना जाता है कि इससे मां लक्ष्मी खुश होती हैं और भक्तों को मनचाहा वरदान देती हैं। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Manpreet Kaur

Related News

static