पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह का निधन, PM मोदी ने ट्वीट कर जताया दुख

punjabkesari.in Sunday, Sep 27, 2020 - 01:51 PM (IST)

राजनीति से एक और दुखद खबर सामने आई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता जसवंत सिंह अब इस दुनिया में नहीं रहे। जसवंत सिंह की उम्र 82 वर्ष थी। खबरों की मानें तो वह पिछले 6 साल से काफी बीमार थे। जसवंत सिंह के निधन से राजनीति में शोक की लहर है। पीएम मोदी ने भी उनके निधन पर दुख जताया है। 

PunjabKesari

पीएम मोदी ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जसवंत सिंह के निधन पर शोक प्रकट करते हुए एक ट्वीट भी किया है। पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा,' जसवंत सिंह जी ने हमारे देश की सेवा पूरी मेहनत से की, पहले एक सैनिक के रूप में और बाद में राजनीति के साथ अपने लंबे जुड़ाव के दौरान। अटल जी की सरकार के दौरान, उन्होंने महत्वपूर्ण विभागों को संभाला और वित्त, रक्षा और विदेश मामलों में एक मजबूत छाप छोड़ी। उनके निधन से दुखी हूं।'

खबरों की मानें तो वे अगस्त 2014 में अपने घर में गिरने के बाद से बीमार थे। उन्हें सेना के रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। इस साल जून में उन्हें दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज सुबह तकरीबन 7 बजे उनका निधन हो गया। उनके कईं अंग ठीक तरीके से काम नहीं थे। वहीं  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्व मंत्री के निधन पर शोक व्यक्त किया है। 

दिग्गज नेताओं ने जताया दुख 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Janvi Bithal

Recommended News

Related News

static