पाक के पूर्व PM  के पोते की बहू ने सब्यसाची का लहंगे पहन लूटी वाहावाही

punjabkesari.in Thursday, Sep 16, 2021 - 12:48 PM (IST)

इंडियन फेमस फैशन डिजाइनर सब्यसाची के डिजाइन किए हुए लहंगा लड़कियों की पहली पसंद बन गया है। अपनी शादी को  ​स्पेशल बनाने के लिए हर दुल्हन डिज़ाइनर के कपड़ों को पहनने का ही सपना देखती हैं। अनुष्का शर्मा, दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा के बाद अब पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के पोते की बहू ने भी अपने शादी को खास बनाने के लिए सब्यसाची के डिजाइन किए हुए लहंगे को ही चुना।


पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के पोते जुनैद सफदर ने हाल ही में आयशा संग शादी रचाई। पूर्व राजनेता सैफ-उर-रहमान की बेटी आयशा पेस्टल कलर के लहंगे में  में बेहद ही सुंदर दिखाई दे रही थी। उनके इस लहंगे ने खूब  सुर्खियां बटोरी थी। 

दुल्हन बनीं आयशा खान ने रोज पिंक कलर का चुना था, जिस पर सोने के तारों के साथ खूबसूरत गोटा पट्टी लगी हुई थी। लहंगे में हाथ की कशीदाकारी कढ़ाई से फ्लोरल मोटिफ्स के साथ पैच डिज़ाइन बने थे, जिसमें एलिगेंस एंड ग्रेस ऐड करने के लिए बहुरंगी रेशम के धागों का इस्तेमाल किया गया था।

इस लहंगे के साथ आयशा ने स्कर्ट पोर्शन के मैचिंग की एम्ब्रोडरी वाले दो दुपट्टे कैरी किए थे। आयशा ने अपने लुक के लिए हैवी एथनिक ज्वैलरी के साथ पिंक लिपस्टिक और न्यूड मेकअप किया था। वहीं उन्होंने आउटफिट के साथ पोटली बैग भी कैरी किया था, जो उनके लुक को चार चांद लगा रहा था। 


फैशन जर्नलिस्ट मलिहा रहमान ने अपने इंस्टाग्राम पर इस रॉयल शादी की तस्वीरें और वीडियो शेयर की थी।  22 अगस्त 2021 को जुनैद और आयशा ने लंदन में धूमधाम से शादी रचाई थी। 
 

Content Writer

vasudha