पूर्व मिस्टर इंडिया मनोज पाटिल ने की सुसाइड की कोशिश, अभिनेता साहिल खान पर लगाए आरोप

punjabkesari.in Thursday, Sep 16, 2021 - 09:55 AM (IST)

पूर्व मिस्टर इंडिया और बॉडी बिल्डर मनोज पाटिल ने सुसाइड करने की कोशिश की है। फिलहाल वह मुंबई के कूपर अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत स्थिर है।  बताया जा रहा है कि मनोज ने एक सुसाइड नोट में  अभिनेता साहिल खान पर कई आरोप लगाए हैं। 


जानकारी के मुताबिक  मनोज पाटिल का आरोप है कि साहिल खान ने  साइबर बुलिंग और मानसिक रूप से परेशान किया है। वह पिछले कुछ दिनाें से अभिनेता साहिल खान पर  उन्हे परेशान करने का आरोप लगा रहे हैं। 

सुसाइड नोट में कहा गया कि प्रताड़ना और बदनामी के चलते वह आत्महत्या का कदम उठा रहा है। मनोज पाटिल मिस्टर ओलंपिया के लिए कोशिश कर रहे थे, साहिल खान भी इसमें प्रवेश करना चाहते थे। आरोप है कि इसी वजह से साहिल खान उन्हें प्रतियोगिता में हिस्सा न लेने देने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। 

खबरों की मानें तो गोलियां खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी, इसके तुरंत बाद उन्हे अस्पताल ले जाया गया। उनके परिवार ने ओशिवारा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। 

Content Writer

vasudha