भाषण के दौरान जापान के पूर्व पीएम के सीने पर मारी गोली, अस्पताल में हुई मौत

punjabkesari.in Friday, Jul 08, 2022 - 03:12 PM (IST)

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री एवं कट्टर रूढ़िवादी नेता शिंजो आबे इस दुनिया में नहीं रहे। गोली लगने के बाद उनका निधन हो गया। उन पर तब हमला हुआ जब वह चुनाव प्रचार के एक कार्यक्रम में भाषण दे रहे थे। पुलिस ने घटनास्थल से संदिग्ध हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है।


अधिकारियों ने बताया कि 67 वर्षीय आबे को विमान से एक अस्पताल ले जाया गया लेकिन उस समय उनकी सांस नहीं चल रही थी और हृदय गति रुक गयी थी। दुनिया के सबसे सुरक्षित देशों में से एक माने जाने वाले जापान में यह हमला हैरान करने वाला है। 


स्थानीय दमकल विभाग के अधिकारी मकोतो मोरिमोतो ने बताया कि जापान के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे आबे को अस्पताल ले जाते वक्त दिल का दौरा पड़ा था, ईलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, 


वीडियो में देख सकते हैं कि गोली लगने के दौरान आबे ट्रेन स्टेशन के बाहर भाषण दे रहे थे। फुटेज में आबे को सड़क पर गिरते हुए देखा गया और कई सुरक्षाकर्मी उनकी ओर भाग रहे थे। उन्होंने अपने सीने पर हाथ रखा हुआ था और उनकी कमीज पर खून लगा हुआ था।
 

Content Writer

vasudha