फेसकट के हिसाब से लंबे बालों को दें स्टाइलिश लुक

punjabkesari.in Saturday, Mar 10, 2018 - 06:18 PM (IST)


चेहरे की खूबसूरती आपके हेयरकट पर भी निर्भर करती है लेकिन हेयरकट कॉपी करने से पहले आपको अपने फेसकट की ओर खास ध्यान देने की जरूरत पड़ती हैं क्योंकि जरूरी नहीं हैं कि आपके फेसकट के हिसाब से आप पर हर तरह का हेयरकट सूट करें। 

लड़कियों की पर्सनैलिटी लंबे बालों में ज्यादा उभर कर आती हैं, वहीं आजकल तो ट्रैंड भी लंबे बालों का है। चलिए आज हम आपको हेयरकट बताते हैं जिन्हें आप अपने फेसकट के हिसाब से फॉलो कर सकते हैं।

 

1. स्ट्रेट कट

चौड़ा माथा, मोटे गाल व चौड़ी नाक वाला चेहरा भारी होता है। ऐसे चेहरे के लिए कंधे तक या लंबे खुले बाल अच्छे लगेंगे। इस तरह के कट से आप लंबे बालों में भी बेहद स्टाइलिश दिखेंगी।

 

2. लेयर्ड ब्लंट कट


लंबे और पतले बालों में लेयर्ड ब्लंट कट बहुत अच्छा लगता है। बहुत-सी लेयर्स होती हैं, जो बालों को हैवी लुक देती हैं। 

 

3. कॉनकेव फ्रिंज


इस तरह के हेयर कट मे बाल बीच से छोटे और किनारे से बड़े होते हैं। इससे आंख और नाक आकर्षण का केंद्र बनते हैं। ये गोल चेहरे वालों पर अच्छा लगता है।

 

4. स्मूद लॉन्ग लेयर्स


टीनएजर्स में आजकल स्मूद लॉन्ग लेयर्स स्टाइल बहुत ज्यादा पसंद किया जा रहा है। यह हेयर कट हर तरह के फेसकट पर अच्छा लगता है। 

 

5. कर्ली स्टाइल


लुक में बदलाव लाने के लिए कर्ली लंबे बाल भी अच्छे लगते हैं। आप कर्ल करवाएं या आपके बाल नैचरल कर्ली हों तो यह बहुत सुंदर दिखते हैं। 

 

Punjab Kesari