भारतीय जगहों से हूबहू मिलती हैं ये विदेशी प्लेस !

punjabkesari.in Saturday, Dec 17, 2016 - 07:46 PM (IST)

ट्रैवलिंग:अधिकतर लोगों को विदेश जाने का बहुत शौक होता हैं। वहां की ऊंची-ऊंची इमारतें लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं लेकिन कुछ इमारते एेसी भी है जो भारतीय इमारतों से मिलती जुलती है। आज हम आपको एेसी ही इमारतों के बारे में बताने जा रहे है। आइए जाने इन इमारतों के बारे में...

1. जलमहल और ट्राकाई कैसल
यह दोनों जगह रात को एक जैसी लगती हैं। जलमहल राजस्थान के जयपुर शहर में मानसुर झील के बिल्कुल बीचो-बीच बनाया गया है। यह ट्राकाई कैसल जैसा ही लगता है। 

2. गुरदॉन्गमार लेक और जोकुलसैरलॉन लेक
देखने में यह दोनों लेक एक जैसी लगती है। यहां पर कई हॉलीवुड और बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग भी हो चुकी हैं। इसके अलावा यह दोनों लेक बहुत ही खूबसूरत हैं। 

3. इंडिया गेट और आर्क द ट्रिओम्फे
दोनों इमारतों को सैनिकों की श्रद्धांजलि के रूप में बनाया गया है। आर्क द ट्रिओम्फे इमारत इंडिया गेट की तरह लगती है और यह पैरिस का एक बहुत ही प्रसिद्ध लैंड मार्क है। 

4. गोवा, भारत और ब्राजील 
गोवा हनीमून कपल्स की सबसे मनपंसद जगह है। इसी तरह ब्राजील के बीच भी बहुत मशहूर है। दोनों देखने में एक जैसे लगते हैं। 

5. कच्छ, गुजरात और उताह, अमेरिका
कच्छ अमेरिका के उताह शहर की तरह ही है। वहीं गुजरात का रण दुनिया का सबसे बड़ा साल्ट डेजर्ट है। इसी तरह अमेरिका का उताह भी नमक का सबसे बड़ा रेगिस्तान है।

Punjab Kesari