सुर्ख लाल जोड़ा...चेहरे पर मुस्कान, विदेशी दुल्हन ने वाइट गाउन की बजाय चुना सब्यसाची का लहंगा

punjabkesari.in Saturday, Oct 23, 2021 - 11:13 AM (IST)

फेमस ड्रेस डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी को आज किसी पहचान की जरूरत नहीं है। उनके डिजाइन किए हुए कपड़ों में भारतीय परंपरा, संस्कृति और भावनाओं का मिश्रण देखा जाता है। तभी तो बॉलीवुड इंडस्ट्री और हाई क्लास सोसाइटी की पहली पसंद सब्यसाची साड़ियां  और लहंगे हैं। अपनी शादी को खास बनाने के लिए दुल्हनें भी सब्यसाची के डिजाइनर लहंगा पहनने का सपना देखती है। 

अब अमेरिकन दुल्हन ने भी अपनी शादी के लिए लाल सुर्ख जोड़ा चुना, जिसे देख आप भी उसकी तारीफ करने से पीछे नहीं हटेंगे। वहां की परंपरा के अनुसारी वेडिंग में वाइट गाउन पहना जाता है, लेकिन इस सब्यसाची का डिजाइन किया फ्लोर पैटर्न से सजा आउटफिट पहना। 


 इंडियन ओरिजन के लड़के को अपना हमसफर चुनने वाली इस दुल्हन ने सब्यसाची मुखर्जी का डिजाइन किया पैनल्ड लहंगा सेट पहना। उनके ओवरऑल लुक पर एक नजर डालेंगे तो देखेंगे कि इसमें घेरदार स्कर्ट थी। साथ में मैचिंग का ब्लाउज इस पहनावे में चार चांद लगा रहा है।


सिल्क के लहंगे के साथ दुपट्टा टूल मेड रखा गया था। शादी के इस जोड़े पर खूबसूरत सुनहरी कढ़ाई की गई थी। इसे कम्पलीट करने के लिए दुल्हन ने नेकलेस, माथापट्टी  भी कैरी किया था।  इस विदेशी ब्राइड ने सोने के कंगन व लहंगे से मैच करती चूड़ियां भी पहनी थीं। लहंगे पर बेहद खूबसूरत जरदोजी और सीक्वन वर्क किया गया था। सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों ने तहलका मचा दिया है। 

Content Writer

vasudha