Forbes ने सोनू सूद को बताया Covid-19 हीरो, लीडरशिप अवाॅर्ड से नवाजा

punjabkesari.in Saturday, Mar 27, 2021 - 11:32 AM (IST)

कोरोना महामारी के चलते बीते साल यानि 2020 में लगे लाॅकडाउन में बाॅलीवुड एक्टर सोनी सूद जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आए थे। उन्होंने कई प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाया था। एक्टर का यह नेक काम आज भी जारी है। सोनू सूद उनके इस कार्य के लिए कई पुरस्कारों से सम्मानित भी किया जा चुका है। वहीं अब एक और सम्मान एक्टर के नाम जुड़ गया है। 

फोर्ब्स ने किया सम्मानित 

हाल ही में फोर्ब्स की तरफ ने एक्टर को लीडरशीप अवाॅर्ड 2021 से सम्मानित किया गया है। इस अवार्ड में सोनू सूद को कोविड-19 हीरो बताया गया है। 

शेयर की अवाॅर्ड की तस्वीर 

वहीं पुरस्कार मिलने पर एक्टर ने फोर्ब्स का आभार व्यक्त किया है। सोनू सूद ने ट्विटर अकाउंट पर उन्हें मिले अवाॅर्ड की तस्वीर शेयर कर उन्हें धन्यवाद किया है। 

 

बता दें इससे पहले स्पाइस जेट ने भी सोनू सूद के नेक कार्यों की तारीफ करते हुए उनका खास अंदाज में सम्मान किया था। उन्होंने प्लेन पर एक्टर की तस्वीर लगवाई थी और उस पर लिखा था 'मसीहा सोनू सूद को सैल्यूट।' 

Content Writer

Bhawna sharma