इन 7 कारणों से महिलाओं की नींद नहीं हो पाती पूरी

punjabkesari.in Monday, Jul 30, 2018 - 09:17 AM (IST)

नींद न आने के कारण व उपाय : बीमारियों से बचने के लिए बहुत जरूरी है कि हर व्यक्ति पूरी नींद लें, खासकर महिलाओं के लिए। शोध के अनुसार भी महिलाओं को पुरुषों की तुलना में 30 मिनट से ज्यादा नींद की जरूरत होती है। मगर घर या ऑफिस के काम के चक्कर में महिलाओं को अक्सर अपनी नींद के साथ समझौता करना पड़ता है, जोकि सेहत के लिहाज से सही नहीं है। आज हम आपको महिलाओं की नींद पूरी न होने के कारण और कुछ ऐसे तरीके बताएंगे, जिससे आप सुकून भरी और अच्छी नींद ले पाएंगी।

महिलाओं के लिए क्यों जरूरी है नींद

महिलाएं मल्टीटास्कर्स होती हैं। लगातार शारीरिक और मानसिक रुप से व्यस्त रहने के कारण महिलाओं के शरीर पर बहुत तनाव पड़ता हैं। इसलिए उन्हें फिट और स्वस्थ रहने के लिए पुरुषों से अधिक नींद लेने की जरूरत होती है। एक अध्ययन के अनुसार, नींद की समस्या, अवसाद, अनिद्रा की प्रॉब्लम महिलाओं में अधिक होती है, जिसके कारण वह डिप्रेशन और अन्य बीमारियों की चपेट में भी आ जाती हैं। इसलिए अगर आपको बीमारियों से बचना है तो कम से कम 7-8 घंटे की नींद जरूर लें।

महिलाओं की नींद पूरी न होने के कारण

1. महिलाओं का दिमाग पुरुषों की तुलना में ज्यादा कसरत करता है, जिससे उनकी नींद पर असर पड़ता है।

2. बच्चों की देखभाल, घर के जरूरी काम, पार्टनर के खर्राटों की वजह से अक्सर महिलाओं की नींद पूरी नहीं हो पाती।

3. मल्टीटॉस्किंग होने की वजह से महिलाओं का दिमाग ज्यादा थक जाता है। ज्यादा स्ट्रेस के कारण उनका दिमाग शांत नहीं होता और उनकी नींद अधूरी रह जाती है।

4. सोने से पहले मोबाइल फोन या टीवी देखने की आदत भी 0 00बन सकती हैं। ऐसे में अपनी इस आदत को तुरंत बदल लें।

5. अक्सर महिलाएं सोने से पहले दिनभर की बातों के बारे में सोचती हैं, जिससे उनके दिमाग में टेंशन बढ़ जाती है। इससे उन्हें नींद टूट-टूट कर आती है।

6. किसी भी तरह समस्या होने पर महिलाओं का दिमाग नींद भी सक्रिय रहता है। इसकी वजह से वह कई बार अचानक नींद से उठ भी जाती है और इसी के कारण उनकी नींद पूरी नहीं हो पाती।

7. सोने की खराब आदतें, गलत पोजीशन और अनियमित समय पर सोना भी नींद न पूरी होने का कारण है। ऐसे में महिलाओं को चाहिए कि वह अपनी सोने की आदतों में सुधार करें।

अच्छी और गहरी नींद लेने के तरीके

1. शरीर का तापमान सामान्य रहने से नींद ज्यादा अच्छी आती है। इसलिए सोने से पहल कभी भी ठंडे पानी से स्नान न करें।
 

2. सोने से पहले चाय, कॉफी या किसी तरह के एनर्जी ड्रिंक का सेवन न करें। इसकी बजाए आप सोने से पहले गर्म दूध पीएं। इससे आपको अच्छी नींद आएगी।
 

3. सर्पगंधा, अश्वगंधा और भांग तीनों को बराबर मात्रा में ले लीजिए। इसको पीसकर चूर्ण बना लीजिए। रात में सोते वक्त 3-5 ग्राम मात्रा में यह चूर्ण पानी के साथ लेने से अच्छी नींद आती है।
 

4. रात में सोने से पहले तलवों पर सरसों के तेल से मालिश करनी चाहिए। इससे दिमाग शांत और स्थिर होता है, जिससे नींद अच्छी आती है।

5. रात को हैवी खाना खाने से भी नींद न आने की परेशानी हो सकती है। रात के समय हल्का-फुल्का खाना खाएं। जिससे पेट में गैस बनने की परेशानी नहीं होगी।
 

6. एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-फंगल गुणों से भरपूर शहद का सेवन भी अच्छी नींद के लिए फायदेमंद होता है। इसलिए रात के समय इसे डाइट में जरूर शामिल करें।

Content Writer

Anjali Rajput