इन 6 वजहों से सेक्स लाइफ हो जाती है बोरिंग

punjabkesari.in Monday, Oct 09, 2017 - 12:28 PM (IST)

शादी के बाद शारीरिक संबंध बनाना बहुत जरूरी होता है। इससे पति-पत्नी के रिश्ते में मजबूती आती है लेकिन शादी के कुछ सालों बाद सेक्स में बोरीयत आ जाती है और शारीरिक संबंध बनाने से मन ऊब जाता है। कई कपल्स को तो शादी के कुछ दिनों बाद ही सेक्स करना बोरिंग लगने लगता है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं जिनमें से कुछ के बारे में आज हम आपको बताएंगे।

1. सेक्स के दौरान पति-पत्नी दोनों का सहयोग बहुत जरूरी है। इसके लिए अपने पार्टनर कोे प्रोत्साहित करना पड़ता है लेकिन कई बार महिलाएं शारीरिक संबंध बनाते समय बहुत ढीला व्यवहार करती हैं जिससे पार्टनर भी अपना जोश खो बैठता है। अक्सर शारीरिक संबंध बनाते समय ऐसा व्यवहार करने से पुरूषों में सेक्स करने की इच्छा भी खत्म हो जाती है।
2. शादी के तुरंत बाद महिलाओं को अपने पति के साथ शारीरिक संबंध बनाने में झिझक महसूस होती है लेकिन इस झिझक को जल्दी ही खत्म कर देना चाहिए क्योंकि इससे आगे जाकर भी आप अपने हसबैंड के साथ पूरी तरह से खुल नहीं पाएंगी। इससे पति भी आपसे दूरियां बना लेगा और रिश्ते में कड़वाहट आ जाएगी।
3. हर रिश्ते में कुछ नयापन जरूर होना चाहिए। ऐसे ही सेक्स के दौरान भी नए-नए तरीके अपनाना जरूरी होता है। इससे सेक्स लाइफ में बोरियत नहीं आती और प्यार भी बना रहता है।
4. शारीरिक संबंध बनाते वक्त कई बार पति या पत्नी में से किसी एक का दिमाग घर या ऑफिस के काम की तरफ होता है। इससे आप सेक्स को एन्जॉय नहीं कर पाते और पार्टनर को भी परेशानी झेलनी पड़ती है। ऐसे में हमेशा शारीरिक संबंध बनाते वक्त अपने दिमाग को रिलैक्स रखें और सिर्फ पार्टनर की बातों पर ध्यान दें।


 

Punjab Kesari