Fashion! हरियाली तीज में पैरों पर लगवाएं यूनिक मेहंदी, देखिए लेटेस्ट डिजाइन्स

punjabkesari.in Wednesday, Jul 22, 2020 - 06:16 PM (IST)

तीज, महिलाओं का सबसे पसंदीदा त्योहार जिसका उन्हें बड़ी बेसब्री से इंतजार रहता है। इस बार हरियाली तीज 23 जुलाई यानि कल मनाई जा रही हैं। इस दिन महिलाएं सौलह श्रृंगार करती है और मेहंदी लगाकर शगुन पूरा करती हैं, ना सिर्फ शादीशुदा महिलाएं बल्कि कुंवारी लड़कियां भी इस दिन हाथों में मेहंदी लगाती है। मगर समय के साथ विवाहित औरतों के साथ-साथ लड़कियां भी पैरों में मेहंदी लगाने लगी हैं, फर्क इतना है कि लड़कियां भारी-भरकम डिजाइन के बजाए सिंपल-सौबर मेहंदी लगाना पसंद करती हैं। अगर आप भी मेहंदी लगवाने की सोच रही हैं तो चलिए आज हम आपको पैरों की मेहंदी के कुछ डिफरैंट डिजाइन्स दिखाते हैं जो आपको खूब पसंद आएंगे...

लड़कियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स 

आप कुंवारी हैं लेकिन पैरों पर मेहंदी लगाने का शौक रखती हैं तो सिंपल डिजाइन्स डलवा सकती हैं जिनका आइडिया आप यहां से ले सकती हैं। 

सिंपल वॉच स्टाइल मेहंदी का यह डिजाइन्स गर्ल या फिर मैरिड दोनों ही ट्राई कर सकती हैं। 

साइड कॉर्नर मेहंदी का यह डिजाइन भी लड़कियों के लिए बेस्ट हैं। 

अगर आप थोड़ा हैवी लेकिन यूनिक डिजाइन चाहती हैं तो ऐसी मेहंदी लगवा सकती हैं। 

अगर आप सिर्फ शौक के लिए मेहंदी लगाना चाहती हैं तो साइड कॉर्नर पर यूं सिंपल बेल-बूटी डलवा सकती हैं। 

यह एंक्लेट स्टाइल मेहंदी भी काफी ट्रेंडिग डिजाइन हैं जिसे लड़कियां ट्राई कर सकती हैं। 

Picture Credit: Henna Belles 

यह जालीदार मेहंदी का डिजाइन काफी सिंपल हैं जिसे आप घर पर ही लगा सकती हैं। 

अगर आप मैरिड हैं तो हैवी मेहंदी ट्राई करें जोकि आप डिफरैंट स्टाइल व डिजाइन्स में लगवा सकती हैं। चलिए डालते हैं मेहंदी के यूनिक डिजाइन्स पर एक नजर...

फ्लॉवर्स वाला डिजाइन तो इन दिनों खूब ट्रेंड में है। अगर आपकी शादी अभी हुई हैं और यह आपका पहला तीज त्योहार है तो ऐसा हैवी डिजाइन भी ट्राई कर सकती हैं। 

किसी मेहंदी एक्सपर्ट से आप यह पेरेट पोट्रेट वाली मेहंदी भी लगवा सकती हैं। 

Picture Credit: Henna by Divya 

एंक्लेट स्टाइल वाली यह मेहंदी भी काफी सिंह है लेकिन इसे मैरिड औरतें भी लगवा सकती हैं। 

Picture Credit: Henna by Divya 

यह मेहंदी भी आप ट्राई कर सकती हैं जोकि काफी सिंपल डिजाइन है। 

अगर आप लेग्स पर भी मेहंदी लगवाने की सोच रही हैं तो ऐसा डिजाइन डलवा सकती हैं। 

अगर आपको भारी-भरकम मेहंदी पसंद हैं तो यह भरमा डिजाइन डलवा सकती हैं। 

 


 

Content Writer

Sunita Rajput