बच्चों को खिलाएं ये चीजें 2 दिन में मर जाएंगे पेट के कीड़े

punjabkesari.in Friday, Aug 24, 2018 - 11:37 AM (IST)

गंदी मिट्टी खाना, गलत खान-पान के कारण बच्चों के पेट में कीड़े पर पड़ जाते हैं। इसकी वजह से बच्चों के पेट में दर्द, वजन घटना, चिड़चिड़ापन, मुंह में चीजें डालना,बार-बार थूक आना, मल से बदबू आना जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। समय रहते अगर संकेतों को पहचानकर इलाज ना करवाया जाए तो बच्चों को कई तरह की हैल्थ प्रॉब्लम्स का सामना करना पड़ सकता है। 

 

तो चलिए जानते हैं वह कौन सी घरेलू चीजें हैं जो बच्चों के पेट में पड़े कीड़ों से छुटकारा दिलाते हैं। 

 


पेट में कीड़े होने का बुरा प्रभाव

1. बच्चे को जरूरी पोषक तत्व नहीं मिल पाते।
2. शरीर में खून की कमी हो जाती है, जिससे एनीमिया का शिकायत हो सकती है।
3. बच्चे का इम्यून सिस्टम भी कमजोर हो जाता है और उनका वजन भी सामान्य बच्चों से कम होता है।

 

बच्चों के पेट में कीड़े है तो अपनाएं ये तरीके

 


1. तुलसी और दूध
बच्चे के पेट में कीड़े होने पर उसको गर्म दूध में तुलसी के पत्ते मिलाकर पिलाएं। एेसा करने से कुछ ही दिनों में पेट के कीड़े साफ हो जाएंगे। 

 

2. नारियल
कच्चा नारियल पानी बच्चों को बहुत सी बीमारियों से बचाता है। रोजाना नारियल पानी पीने से पेट में पड़े कीड़े मर जाएंगे। अगर आप चाहें तो नारियल पेस्ट में 1-2 बूंदें अंरडी का तेल मिक्स करके खिलाएं। कुछ दिनों तक एेसा करने से पेट की समस्याओं से राहत मिलेगी।

 

3. गाजर
सुबह खाली पेट बच्चों को गाजर का जूस या फिर सलाद खिलाएं। रोजाना कुछ दिनों तक गाजर खाने से पेट दर्द दूर होने के साथ ही कीड़े भी मरकर पेट से बाहर निकल  जाएंगे।  

 

4. शहद
शहद भी पेट के कीड़ों से छुटकारा दिलाने का काम करता है। रोजाना सुबह उठते ही बच्चे को शहद पिलाएं। एेसा करने से पेट के कीड़े खत्म हो जाते हैं।

 

5. नीम के पत्ते
दस साल से बड़े बच्चे को नीम की पत्तियों को काढ़ा बनाकर पीलाएं। इससे पेट के कीड़े तुंरत मर जाएंगे। अगर बच्चे को इसका टेस्ट कड़वा लगता है तो शहद मिलाकर भी पिला सकते हैं।

Content Writer

Nisha thakur