वजन घटाने के लिए 'Zero Calory' आहार, 100 प्रतिशत दिखेगा फर्क

punjabkesari.in Saturday, Oct 31, 2020 - 05:49 PM (IST)

इंसान के शरीर को कार्य करने और जीवित रहने के लिए ऊर्जा की जरूरत होती है जो कैलोरी से मिलती है। मोटापा कम या कंट्रोल करने के लिए जहां लोग वर्कआउट और जिम जाते हैं वहीं वो अपनी पसंदीदा चीजों से मुंह भी मोड़ लेते हैं। मगर आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें कैलोरी का मात्रा ना के बराबर होती है। अगर आप अपनी कैलोरी की मात्रा को कम करने के बारे में सोच रहे हैं, तो कम कैलोरी वाले फल, सब्जियों और खाद्य पदार्थों का सेवन करना शुरू कर दें। 

सेब

सेब फैट बर्निंग के लिए सबसे बढ़िया ऑप्शन है। इसमें मौजूद पेक्टीन बॉडी सेल्स को फैट अब्जॉर्ब करने से रोकता है। साथ ही यह शरीर में एक्स्ट्रा चर्बी को जमने से भी रोकता है। इसके एक कप स्लाइस में 57 कैलोरी और लगभग तीन ग्राम फाइबर होता है।

आर्गुला

आर्गुला आमतौर पर सलाद में इस्तेमाल किया जाता है। यह विटामिन K से भरपूर होता है और इसमें फोलेट, कैल्शियम और पोटेशियम भी पाए जाते हैं।

एस्परैगस

वजन घटाने के लिए फाइबर और कम कौलोरी शतावरी (Asparagus) सबसे बेस्ट ऑप्शन है। 100 ग्राम शतावरी में 20 कैलोरी होती है, जिससे वजन भी कंट्रोल में रहता है और शरीर में ऊर्जा बनी रहती है।

ब्रोकली

ब्रोकली पौष्टिक सब्जियों में से एक है। 100 ग्राम ब्रोकली में 34 कैलोरी होती है, जो बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के साथ बैली फैट भी घटाती है। इसके साथ ही यह कैंसर से लड़ने में मददगार है। आप इसे सलाद, सूप या सब्जी के रूप में डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।

पत्तागोभी

पत्तागोभी में टारटारिक एसिड होता है, जो चीनी और कार्बोहाइड्रेट को वसा में परिवर्तित होने से रोकता है। इसमें कैलोरी की लो कैलोरी होती है। अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो इसकी सलाद या सूप बनाकर पी सकते हैं।

गाजर

सुबह 1 गिलास गाजर के जूस का सेवन ना सिर्फ वजन घटाता है बल्कि इससे आप कई बीमारियों से भी बचे रहते हैं। इसके अलावा यह इम्यून सिस्टम को भी मजबूत करता है। गाजर में बीटा-कैरोटीन से भरपूर मात्रा में होता है जो आंखो के लिए काफी फायदेमंद है। 

तरबूज

28 ग्राम तरबूज में 9 कैलोरी होती हैं। यह वजन कंट्रोल करने के साथ शरीर को हाइड्रेट भी रखता है। आप इसका फ्रूट सैलेड, स्मूदी या जूस बनाकर पी सकते हैं।

टमाटर

टमाटर में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है, जो भूख लगने वाले हार्मोंस को कम कर देते हैं और और वजन घटाने में मदद मिलती है।

मशरूम

मशरूम में कैलोरी तो कम होती ही है साथ ही इसमें फैट्स व कोलेस्ट्रॉल भी कम मात्रा में होते हैं, जो वजन को कंट्रोल में रखते हैं।

लहसुन 

लहसुन में एक मजबूत गंध और स्वाद होता है। इसका इस्तेमाल व्यंजनों में स्वाद लाने के लिए किया जाता है। लहसुन का उपयोग सदियों से विभिन्न बीमारियों के उपचार के रूप में भी किया जाता रहा है। शोध बताते हैं कि यह रक्तचाप को कम करता है और संक्रमण या कैंसर से भी लड़ता है।

Content Writer

Bhawna sharma