बिना जिम के मजबूत करना चाहते हैं Muscles तो खाएं ये 7 वेजिटेरियन फूड्स

punjabkesari.in Wednesday, Aug 17, 2022 - 11:59 AM (IST)

आजकल हर कोई फिट रहना चाहता है। इसके लिए कई लोग जिम भी जाते हैं। जिम जाने वाले लोग घंटा लगाकर अपनी बॉडी मजबूत करते हैं। खासकर मसल्स मजबूत करने के कई तरह के जिम एक्सरसाइज भी करते हैं। लेकिन आप सिर्फ हैवी एक्सरसाइज के जरिए नहीं बल्कि कुछ वेजिटेरियन फूड्स खाकर भी अपने मसल्स बना सकते हैं। जिन फूड्स में प्रोटीन अच्छी मात्रा में पाया जाता है वह कोशिकाओं की मरम्मत करते हैं और नई कोशिकाओं को बनाने में सहायता करते हैं। आप इन हाई प्रोटीन फूड्स के जरिए  मांसपेशियां मजबूत कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

सफेद छोले खाएं

छोले में प्रोटीन की अच्छी मात्रा पाई जाती है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, 1/2 कप छोले में कम से कम 7.25 ग्राम प्रोटीन की मात्रा पाई जाती है। छोले में विटामिन-ए, विटामिन-ई, विटामिन-सी, फोलेट, डाइटरी फाइबर, पोटैशियम और आयरन भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। आप छोले की सब्जी या फिर उबालकर इसकी चाट बना सकते हैं। 

पनीर खाएं

आप पनीर भी मांसपेशियों को मजबूत करने के लिए खा सकते हैं। 100 ग्राम पनीर में 18-20 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। यह प्रोटीन आपके मसल्स को मजबूत करने में भी मदद करता है। 

दाल खाएं

दाल का सेवन भी मांसपेशियां बनाने के लिए कर सकते हैं। एक कप दाल में कम से कम 18 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। यह प्रोटीन आपकी मांसपेशियों को मजबूत बनाने में सहायता करता है। आप प्रोटीन युक्त दालें जैसे मूंग, अरहर और चने की दाल खा सकते हैं।

बादाम खाएं

बादाम का सेवन भी आप मांसपेशियों को मजबूत करने के लिए कर सकते हैं। बादाम में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, पोटैशियम, विटामिन-ई भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसमें पाए जाने वाले यह सारे पोषक तत्व आपकी मांसपेशियों को मजबूत करने में सहायक होते हैं। बादाम का सेवन करने से आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगती। आप सुबह उठकर बादाम खा सकते हैं। रात को पानी में भिगोकर सुबह इनका सेवन कर सकते हैं। सुबह खाली पेट बादाम का सेवन बहुत ही फायदेमंद होता है। भिगोए हुए बादाम आसानी से पच जाते हैं। 

मूंगफली खाएं

मूंगफली के 100 ग्राम दानों में कम से कम 25 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। यदि आप मसल्स बनाना चाहते हैं तो इसका सेवन कर सकते हैं। आप मूंगफली का रोस्ट करके इसका सेवन कर सकते हैं। इससे आपकी मांसपेशियां मजबूत होंगी। 

ब्राउन राइस खाएं

आप ब्राउन राइस का सेवन कर सकते हैं। 1 कप ब्राउन राइस में कम से कम 5-7 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। यह मांसपेशियों का मजबूत करने में सहायता करता है। 

सोयाबीन चंकस खाएं

आप सोयाबीन का सेवन भी मांसपेशियों का मजबूत करने के लिए कर सकते हैं। इसमें प्रोटीन काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। 1 कप सोयाबीन में 10 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। इसका सेवन करने से भी मांसपेशियां मजबूत होती है। 

Content Writer

palak