डायबिटीक पेशेंट्स खाएं ये 5 Foods, कंट्रोल में रहेगा ब्लड शुगर

punjabkesari.in Friday, Aug 05, 2022 - 10:39 AM (IST)

आजकल के खराब लाइफस्टाइल के कारण डायबिटीज एक बहुत बड़ी समस्या बन गई है। अनहेल्दी डाइट, स्ट्रेस, मोटापा इसके मुख्य कारण होते हैं। डायबिटीक पेशेंट्स का शुगर लेवल बढ़ जाता है। इस खतरनाक बीमारी के कारण हृदय रोग, किडनी  संबंधी रोग होने का भी खतरा रहता है। डॉक्टर रोगियों को ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए दवाईयां खाने की सलाह देते हैं। परंतु आप अपनी डाइट में कुछ बदलाव करके अपना शुगर लेवल कंट्रोल कर सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं ऐसे कुछ फूड्स के बारे में...

PunjabKesari

दाल खाएं

दाल में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। प्रोटीन स्वस्थ शरीर के लिए बहुत ही आवश्यक है। दाल में प्रोटीन के अलावा फाइबर भी अधिक मात्रा में पाया जाता है। दाल डायबिटीज रोगियों को अपनी डाइट में शामिल जरुर करनी चाहिए। एक्सपर्ट्स के अनुसार, फाइबर डायबिटीज टाइप 2 को कंट्रोल करने में भी मदद करता है। जिन लोगों को डायबिटीज हैं वह अपने लंच, डिनर में दाल शामिल कर सकते हैं।

PunjabKesari

अमरुद 

अमरुद में भी फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। डायबिटीक पेशेंट्स इसका सेवन कर सकते हैं। यह फल वैसे भी बहुत लोगों की पसंद होता है। आप इसका सेवन कब्ज की समस्या से राहत पाने के लिए भी कर सकते हैं। अमरुद में विटामिन-ए, विटामिन-सी, फोलेट और पोटेशियम भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ब्रेकफास्ट, स्नैकस में आप अमरुद को शामिल कर सकते हैं। 

PunjabKesari

जामुन 

जामुन में फाइबर के साथ-साथ आयरन भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जामुन को अपनी डाइट में शामिल करके डायबिटीक पेशेंट्स अपना शुगर लेवल नियंत्रित रख सकते हैं। इसका सेवन करने से कब्ज जैसी समस्या से भी राहत मिलती है। इसके अलावा यह शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाने में भी सहायता करते हैं। 

PunjabKesari

ब्रोकली 

ब्रोकली में एंटीऑक्सीडेंट्स काफी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को फ्री रेडिकल्स के कारण होने वाले नुकसान से भी बचाने में भी सहायता करते हैं। डायबिटीज के रोगियों को अपनी डाइट में ब्रोकली को भी शामिल कर सकते हैं। यह शुगर लेवल नियंत्रित करने में सहायता करता है। आप ब्रोकली का सेवन सलाद या सब्जी के रुप में कर सकते हैं। यह हड्डियों और दांतों को भी मजबूत बनाने में सहायता करती है। 

PunjabKesari

मेथी दाना 

मेथी दाना भी डायबिटीज के रोगियों के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। मेथी दाने में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, यह पाचन तंत्र को ठीक रखने में भी सहायता करता है। मेथी के बीजों का सेवन आप रात को सोने से पहले कर सकते हैं। इसके अलावा आप मेथी दाने का पानी सुबह खाली पेट पी सकते हैं। यदि मेथी दाने का सेवन नियमित तौर पर किया जाए तो पाचन क्रिया धीमी होती है। पाचन क्रिया धीमी होने के कारण कब्ज भी कम बनती है। इसके अलावा मेथी दाना खाने से शुगर लेवल भी नियंत्रित रहता है। मेथी दाना कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी कम करने में सहायता करता है। 

       PunjabKesari                    


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static