इन 12 चीजों में भरपूर मिलेगा Vitamin-C लेकिन जान ले कितनी मात्रा है जरूरी

punjabkesari.in Friday, Sep 18, 2020 - 03:38 PM (IST)

विटामिन 'C' यानि एस्कॉर्बिक एसिड एक एंटी-ऑक्सीडेंट है, जो बॉडी के सर्कुलेटरी तंत्र क्रिया के लिए जरुरी होता है। साथ ही यह शरीर को स्कर्वी बीमारियों से बचाने में भी मदद करता है। विटामिन C की कमी के कारण इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है, साथ ही दिल के रोग और आंखों संबंधित बीमारियां का खतरा भी बढ़ जाता है इसलिए शरीर में इसकी सही मात्रा होना बहुत जरूरी है।

कोरोना काल में क्यों जरूरी विटामिन सी?

दरअसल. विटामिन सी इम्यूनिटी बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है। वहीं इससे फेफड़े व लिवर भी डिटॉक्स होते हैं। विटामिन सी फेफड़ों व प्रतिरक्षा कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव क्षति से बचाता है और बैक्टीरियल संक्रमण से लड़ने में मदद करता है।

विटामिन C दिनभर में कितनी मात्रा है जरूरी?

छोटे बच्चों के लिए 40-45mg, 14 से 18 साल के लोगों को 75mg और उससे अधिक उम्र के लोगों को रोजाना 90mg विटामिन सी खाना चाहिए। वहीं अगर आप गर्भवती है तो 85mg और स्तपान करवाने वाली महिलाओं को 120mg विटामिन सी लेना चाहिए।

विटामिन सी शरीर के  लिए क्यों जरूरी है

विटामिन सी शरीर के लिए बहुत जरूरी है। इससे सिर्फ आपको हैल्थ बैनिफिट्स ही नहीं बल्कि कई ब्यूटी के फायदे  भी मिलेंगे। कॉल्ड कफ दूर रखने, इम्नूयिटी पॉवर बढ़ाने, दिल संबंधी बीमारियों को दूर रखने में, ग्लोइंग स्किन व झुर्रियां दूर रखने के विटामिन सी लेना बहुत जरूरी है।

विटामिन सी की कमी के लक्षण

शारीरिक कमजोरी और थकान
त्वचा पर नील के निशान
नाक से खून आना
जोड़ों में दर्द और सूजन
मूसड़ों से खून आना
एनीमिया
बालों का झड़ना
अचानक वजन बढ़ना
त्वचा में रूखापन
कमजोर इम्यून सिस्टम
बार-बार इंफैक्शन होना

कुछ लोगों को लगाता है कि विटामिन-सी सबसे ज्यादा संतरे और धूप से ही मिलती है जबकि यह सच नहीं है। संतरे के अलावा भी ऐसे कई फूड है जिनमें इस विटामिन की मात्रा अधिक होती है और आज हम आपको उन्हीं के बारे में बताएंगे, जिससे आप शरीर में इसकी कमी को पूरा कर सकते हैं।

ब्रोकली

1 कप ब्रोकली में 132 मिलीग्राम विटामिन-सी की मात्रा होती है, जोकि आपको कैंसर जैसी बीमारियों से बचाने में भी मदद करता है।

शिमला मिर्च

1 कप शिमला मिर्च में 190 मिलीग्राम विटामिन-C होता है, जो आंखों की रोशनी बढ़ाने के साथ आपको स्वस्थ भी रखता है। साथ ही इसमें मौजूद फाइबर आपको पेट की बीमारियों से भी बचाता है।

पाइनएप्प‍ल

पाइनएप्प‍ल में 78.9 मिलीग्राम विटामिन-सी और ब्रोमलेन नामक एंजाइम होता है, जिससे आप बैक्टीरियल व वायरल इंफैक्शन से बचे रहते हैं।

कीवी

कीवी सिर्फ सेल्स बढ़ाने में ही मदद नहीं करता बल्कि इससे शरीर में विटामिन सी की कमी भी पूरी होती है। बता दें कि 1 कटोरी कीवी में 137.4 मिलीग्राम विटामिन-सी होता है। इसके अलावा यह पोटैशियम, कॉपर और आयरन का भी पॉवरहाउस है।

पपीता

1 कप पपीते में 88.3 मिलीग्राम विटामिन-C होता है। साथ ही रोजाना इसका सेवन करने या चेहरे पर इसका पल्प लगाने से आप ब्यूटी की कई समस्याओं से बचे रहते हैं।

आंवला

एक आंवला में लगभग 30 संतरों के बराबर विटामिन सी होता है। अगर आप भी बीमारियों से बचे रहना चाहते हैं तो इसे अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं।

स्ट्रॉबेरी

84.7 मिलीग्राम विटामिन-सी से भरपूर स्ट्रॉबेरी का सेवन स्किन और दांतों के लिए अच्छा होता है। साथ ही इसेस आप एक्ने जैसी समस्याओं से भी बचे रहते हैं।

अंगूर

अंगूर में कैलोरी, फाइबर के साथ-साथ विटामिन सी भी भरपूर मात्रा में होता है। यह सेहत और उम्र को बढ़ाने में मददगार होते हैं। रोजाना इसका सेवन टीबी, कैंसर, रक्त विकार और पायरिया जैसे रोगों से बचाता है।

अमरूद

100 ग्राम अमरुद में 228.3 मिग्रा विटामिन सी होता है। साथ ही इसमें मिनरल्स और एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो आपको कई बीमारियों से बचाते हैं।

लीची

विटामिन C की कमी को पूरा करने के लिए आप लीची खा सकते हैं। 100 ग्राम में 71.5 मिग्रा विटामिन सी होता है। साथ ही इसमें पोटेशियम और हेल्दी फैट्स भी होते हैं।

मटर

फाइबर और आयरन के साथ विटामिन C से भी भरपूर आपको कई गंभीर बीमारियों से बचाने में मदद करता है। बता दें कि 100 ग्राम मटर से आप 14.2 मिग्रा विटामिन सी प्राप्त कर सकते हैं।

टमाटर

टमाटर का इस्तेमाल तो लगभग हर घर में सब्जी बनाने के लिए किया जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि इससे विटामिन सी की कमी भी पूरी होती है। 100 ग्राम में 12.7 मिग्रा विटामिन सी होता है।

Content Writer

Anjali Rajput