क्या है सेल्युलाईट स्किन? इन चीजों के सेवन से करें बचाव

punjabkesari.in Monday, Jul 27, 2020 - 01:26 PM (IST)

हमारी स्किन पर तरह-तरह की समस्याएं होती हैं लेकिन एक समस्या जो महिलाओं में आम है वो है सेल्युलाईट की समस्या। यह समस्या ज्यादातर महिलाओं के कूल्हे से नीचे के अंगो,पैर, गले और पेट पर होती है। यह समस्या होने पर झल्लाहट सी महसूस होने लगती है। आज हम आपको इससे बचने के लिए कुछ ऐसी चीजें बताएंगे जिससे आपको इससे छुटकारा मिल सकता है। उपाय बताने से पहले जान लें कि  सेल्युलाईट की समस्या क्या है। 

क्या है सेल्युलाईट? 

सेल्युलाईट त्वचा की अंदर वसा की एक परत बना देता है, जो देखने में हल्का सूजे हुए शरीर की तरह लगता है। इसकी समस्या होने का कारण फाइबर,तरल पदार्थ,रक्त प्रवाह के हो सकता है। यह समस्या केवल महिलाओं को ही नहीं बल्कि पुरूषों को भी होती है लेकिन ज्यादातर ये समस्या महिलाओं में देखी जाती है। 

सेल्युलाईट के कारण

सेल्युलाईट का सबसे बड़ा कारण हार्मोन वृद्धि हो सकता है। तनाव होना, अधिक वजन भी सेल्युलाईट की समस्या को जन्म देता है। अगर आप भी इस परेशानी से जल्द छुटकारा पाना चाहते है तो आज से अपनी डाइट में इन चीजों को एज करना शुरू कर दें। 

1. ब्लूबेरी

अगर आप सेल्युलाईट जैसी समस्या का समाधान चाहते हैं तो आज से अपनी डाइट में ब्लूबेरी को एड करदें। ब्लूबेरी में एंटीऑक्सिडेंट होते हैं जो इस बीमारी से लड़ने में कारगर होते हैं। इसके अलावा ब्लूबेरी में विटामिन-सी भी पाया जाता है जिससे आपकी स्किन को बहुत से फायदे मिलते हैं इससे स्किन स्ट्रोंग होती है और इससे सेल्युलाईट की समस्या भी कम होती है। 

2. पपीता

 पपीते में भरपूर पोटेशियम होता है जो इसके सेवन से भी आपको इस समस्या से छुटकारा मिल सकता है। इसलिए अपनी डाइट में पपीते को जरूर एड करें।

3. सतावर 

आप अपनी डाइट में सतावर को भी एड करें इसे शतावरी भी कहते हैं। इसमें भरपूर फॉलिक एसिड होता है जिससे ये आपके शरीर के स्ट्रेस को कम करता है। इससे आपकी बॉडी में सर्कूलेशन तेज होता है। 

4. केला

सेल्युलाईट की समस्या को कम करने में केला भी काफी कारगर है। आप ये तो जानते ही हैं कि केले में पोटेशियम होता है जो कि सेल्युलाईट की समस्या को कम करने में मदद करता है। 

5. अनानास

अनानास शरीर में जल जमाव से बचने में मदद करता है, आपके शरीर को जहरीले पदार्थों से छुटकारा दिलाता है। इसमें विटामिन C भी होता है और यह वजन कम करने में आपकी सहायता करता है।

इसके साथ ही आप सेल्युलाईट की समस्या को कम करने के लिए कुछ पैक भी बना सकती हैं। 

 1. कॉफी 

सेल्युलाईट से छुटकारा पाने के लिए कॉफी सबसे अच्छा तरीका है। कॉफी शरीर को साफ करने का काम करती है। आप कॉफी और नारियल तेल से शरीर की मालिश करें। इससे त्वचा कसी रहती है और सेल्युलाईट की समस्या कम होती है। 

2. ड्राई ब्रशिंग करें

नहाने से पहले  आप ड्राई ब्रशिंग कर सकती है और इसके लिए आपको किसी क्रीम लोशन या स्क्रब की जरूरत नही पड़ेगी बस एक शुष्क ब्रश आपको सेल्युलाईट छुटकारा दिला सकता है। 

3. जैतून का तेल और ग्लिसरीन 

इसका पैक बनाने के लिए 2-3 बड़े चम्मच जैतून तेल,1 चम्मच चीनी, विटामिन ई तेल के 2 चम्मच, आधा कप कॉफी और 1 चम्मच ग्लिसरीन का लेकर पेस्ट बना लें। अब इस पैक को सेल्युलाईट क्षेत्रों पर लगाने के लिए पहले गर्म पानी से स्नान करें उसके बाद कुछ-कुछ मिनटों के लिए गोलाकार गति में मालिश करके धो लें। 

Content Writer

Janvi Bithal