Halloween पार्टी में इन तरीकों से करें Food Decoration

punjabkesari.in Sunday, Oct 31, 2021 - 03:11 PM (IST)

बच्चों को हैलोवीन पार्टी का अलग ही क्रेज रहता है। ऐसे में आप उनकी ड्रेस व मेकअप की तरह फूड में भी कुछ एक्सपेरिमेंट कर सकती है। आप उन्हें खास डरावने तरीके से फूड सर्व कर सकती हैं। चलिए आज हैलोवीन डे के खास मौके पर हम आपको फूड डैकोरेशन के कुछ टिप्स देते हैं।

फलों को काटकर डरावने तरीकों से डेकोरेट किया जा सकता है।

केले को लंबाई में काट कर ऊपर चॉकलेट से आंख व मुंह बनाकर भूत बनाएं।

ब्राउनी के ऊपर व्हाइट चॉकलेट लगाकर ऊपर से चॉकलेट से आंखें और मुंह बना दे।

भूतिया कुकीज बनाने के लिए कुकीज के ऊपर चॉकलेट से चेहरा बनाएं। फिर खाने वाली आंखे और माशमैले से दांत बनाएं।

मम्मी सैंडवच बनाने के लिए ब्रेड के ऊपर लंबाई में चीज काट कर लगा दें।

आप बच्चों के लिए Witch Finger Cookies भी बना सकती है।

 

 

 

 

 

 

 

Content Writer

neetu