न खाएं ये चीजें,पहुंत सकता है यादाशत को नुकसान!

punjabkesari.in Friday, Dec 09, 2016 - 01:01 PM (IST)

अच्छा खान-पान स्वस्थ्य रहने की निशानी है। कुछ चीजें खाने से हमारी यादाशत में बढ़ौतरी होती है,वहीं कुछ चीजें ऐसी भी है जो दिमाग को नुकसान भी पहुंचा सकती हैं। आज हम आपको खाने वाली चीजों के बारे में बता रहे हैं,जिसे खाने से आपकी यादाशत को नुकसान पहुंचा सकती हैं।

1. प्रोसेस्ड चीज़
ये चीज़ जिसे पिज्जा और फास्ट फूड में इस्तेमाल किया जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है और यह खाने में भी बहुत टेस्टी होता है। प्रोसेस्ड चीज़ हमारे शरीर में जो प्रटीन बनाता है,वह यादाशत को नुकसान पहुंचा सकता है। 

2.पॉपकॉर्न
पॉपकॉर्न खाने में स्वादिष्ट तो बहुत लगते हैं लेकिन इसमें डीएसटील(Diacetyl) नाम का केमिकल पाया जाता है। जिसे खाने से शरीर में अमीलोइड प्लक़ुएस(Amiloid Plkhus) पैदा होता है। जो दिमाग में जाकर जम जाता है और सोचने की शक्ति को नुकसान पहुंचाता है। 

3. प्रोसेस्ड मीट
नॉन वेज खाने के शौकिन है तो प्रोसेस्ड मीट खाने से परहेज करें। इससे आपकी मेमोरी पावर पर बुरा अलग पड़ सकता है। 

4. बियर
पीने के शौकिन लोगों के लिए यह बात जानना जरूरी है कि बियर में नाइट्राइट पाया जाता है। इसके लगातार सेवन से अल्माइजर का खतरा बढ़ जाता है, जो यादाशत को नुकसान पहुंचा सकता है। 
 

Punjab Kesari