तोड़-फोड़ की बजाए यूं दूर करें घर के वास्तु दोष

punjabkesari.in Tuesday, Nov 12, 2019 - 02:26 PM (IST)

व्यक्ति का दिल घर में तभी लगता है जब वहां का माहौल खुशनुमा और प्यार भरा हो। मगर यदि आपका घर वास्तु के हिसाब से नहीं बना तो घर में सब कुछ होते हुए भी कई बार खुशी का एहसास नहीं होता।

कई बार घर बनवाते वक्त हम वास्तु के अनुसार बताई गई दिशाओं पर खास ध्यान नहीं देते जिस वजह से हमें इन सब परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में लोग कई बार घर में तोड़-फोड़ करके घर के वास्तु दोष ठीक करना चाहते हैं, मगर आप चाहें तो बिना तोड़-फोड़ के भी घर के वास्तु दोष दूर कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे..

गणेश जी की प्रतिमा

जीवन में धन संबंधित परेशानियां दूर करने के लिए गणेश जी की नृत्य करते हुए प्रतिमा घर में रखना शुभ माना जाता है। प्रतिमा को आपको ऐसी जगह रखना है, जिसमें गणेश जी का मुख घर के मुख्य द्वार की तरफ रहे। ताकि घर के एंटरेस पर गणेश जी की दृष्टि हमेशा बनी रहे।

गंगा जल

शास्त्रों में लिखा है कि भगवान शिव ने मां गंगा को अपनी जटाओं में स्थान दिया, जिस वजह से इसे घर में रखना काफी शुभ माना जाता है। अगर आप गंगा जल को किचन में रखते हैं तो जीवन में तरक्की और सफलता हमेशा बनी रहती है।

घर के मंदिर में शंख

शंख में वास्तु दोष दूर करने की अनोखी शक्ति है। जिस घर में पूजा स्थला पर अन्य चीजों के साथ शंख स्थापित होता है, वहां मां लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है।

एकाक्षी नारियल

जिस घर में एकाक्षी नारियल रखा जाता है उस घर में नेगेटिव एनर्जी बिल्कुल नहीं ठहरती और न ही उस घर में धन की कभी कमी महसूस होती है।

कुबेर की मूर्ति

भगवान कुबेर उत्तर दिशा के स्वामी माने जाते हैं, ऐसे में घर की उत्तर दिशा में इनकी मूर्ति रखने से घर में कभी भी पैसों की कमी नहीं होती।

चांदी की नंदी

चांदी की नंदी यानि चांदी से बनी गाय। जिस घर में चांदी या फिर पीतल से बनी नंदी स्थापित की जाती है वहां कभी भी नेगेटिव एनर्जी प्रवेश नहीं करती। गाय को अलमारी या फिर तिजोरी के ऊपर रखने से घर में कभी पैसों की तंगी नहीं आती।

बांसुरी

कृष्ण जी की बांसुरी घर में रखने से लक्ष्मी का वास हमेशा बना रहता है। इसे घर में रखने से घर के वास्तु दोष ठीक होते हैं साथ ही सभी घरवालों का स्वास्थय हमेशा ठीक रहता है। 

तो ये थी बिना तोड़-फोड़ घर के वास्तु दोष दूर करने का आसान टिप्स, जिन्हें आप अपनाकर बहुत आसानी से घर के वास्तु दोष दूर कर सकते हैं। इन चीजों को घर में रखने से न केवल घर के वास्तु दोष दूर होते हैं बल्कि आपका घर दिखने में भी सुंदर और शांति-पूर्वक लगता है। 

Content Writer

Harpreet