इन वास्तु नियमों से सजाएंगी हर दिशा तो घर में बनी रहेगी बरकत

punjabkesari.in Tuesday, Jun 29, 2021 - 06:38 PM (IST)

कई बार बहुत मेहनत करने पर भी अन्न व धन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। वास्तु अनुसार, इसके पीछे का कारण घर में वास्तुदोष हो सकता है। जी हां, घर की सभी दिशा वास्तु के मुताबिक ना सजाने से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। चलिए आज हम आपको घर वास्तु के मुताबिक घर को सजाने के कुछ टिप्स बताते हैं। ताकि घर में बरकत बनी रहती है। 

ऐसे सजाएं घर का मुख्य द्वार

वास्तु अनुसार, घर के मुख्य द्वार से ही सकारात्मक व नाकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। वास्तु में मेन गेट उत्तर दिशा में होना बेहद शुभ माना जाता है।  इसके साथ इसे आकर्षित बनाने के लिए दरवाजे को 6 छड़ वाली विंड चाइम से सजाएं। इसकी साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। इसके साथ ही घर की दहलीज पर दरार पड़ने पर तुरंत इसकी मुरम्मत करवाएं।

ऐसे सजाएं घर की उत्तर, पूर्व और उत्तर-पूर्व दिशा 

वास्तु में घर की उत्तर दिशा को धन के देवता कुबेर की मानी जाती है। ऐसे में यह दिशा धन व समृद्धि का प्रतीक है। इसके लिए इस दिशा में एक आईना या कुबेर यंत्र लगाना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे घर में पैसों की बरकत बनी रहती है। इसके अलावा यह दिशा कुबेर देवता की होने से यहां पर शू रैक या भारी सामान रखने से बचना चाहिए। इसके अलावा इस दिशा की साफ-सफाई का भी खास ध्यान रखना चाहिए। 

ऐसे सजाएं घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा

वास्तु के अनुसार, घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में तिजोरी व धन रखने वाली अलमारी रखनी चाहिए। इसके अलावा अलमारी को इस तरह रखें कि वे दक्षिण-पश्चिम दिशा की ओर खुले। इस दिशा में धन, आभूषण व जरूरी कागजात रखने शुभ माने जाते हैं। मान्यता है कि इससे धन स्थाई रुप से घर में टिकने के साथ इसमें वृद्धि होती है। 

ऐसे सजाएं घर की उत्तर-पूर्व दिशा 

घर की उत्तर-पूर्व दिशा में एक पानी से जुड़ी कोई चीज रखें। आप यहां पर एक्वेरियम, वॉटर फॉल, फिर पानी के पात्र में एक धातु का कुछआ व मछली भी रख सकते हैं। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसके साथ ही घर में धन का आगमन होता रहेगा। 

Content Writer

neetu