घर का वास्तु दोष दूर करने में आजमाएं ये 9 वास्तु टिप्स

punjabkesari.in Wednesday, Jul 29, 2020 - 02:11 PM (IST)

ऐसा बहुत से लोगों के साथ होता है कि बहुत मेहनत करने पर भी उन्हें सफलता नहीं मिल पाती है। इसके पीेछे का कारण घर का वास्तुदोष हो सकता है। ऐसे में घर पर नकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है, जिससे से घर का माहौल अशांत और परेशानियों वाला होने लगता है। ऐसे में वास्तु के अनुसार कुछ चीजों का खास ध्यान रखने से इन परेशानियों से छुटकारा पाया जा सकता है। तो चलिए जानते है उन खास उपायों के बारे में...

गंगाजल से करें छिड़काव

सुबह के समय समय घर की अच्छे से साफ- सफाई करने के बाद पानी में थोड़ी सी हल्दी को मिलाएं। फिर उस पानी को पान के पत्ते के साथ पूरे घर पर छिड़के। इससे घर पर मौजूद वास्तुदोष दूर हो पॉजीटिविटी का संचार होगा। इसके अलावा रोजाना घर पर गंगाजल से छिड़काव करने से धन की देवी महालक्ष्मी का घर में वास होता है। 

इस जगह रखें धार्मिक किताबें

धार्मिक किताबों और ग्रंथों को कभी भी बेड के अंदर या गद्दे के नीचे नहीं रखना चाहिए। यह वास्तुदोष का कारण बनता हैं। ऐसे में धार्मिक पुस्तकों को हमेशा घर के मंदिर और पश्चिम दिशा की ओर रखना शुभ होता है। 

रोजाना करें पूजा

रोजाना घर के मंदिर में घी का दीपक जलाकर और घंटी बजाकर पूजा करनी चाहिए। साथ ही पूजा के बाद शंख बजान शुभ होता है। इससे घर में पॉजीटिविटी फैलती है। वास्तुदोष दूर हो घर पर देवी-देवताओं का वास होता है। 

फूल करें अर्पित 

रोजाना भगवान को ताजे फूलों को अर्पित करें। साथ ही शाम के समय फूल मुरझाने के बाद उसे मंदिर से हटा दें। नहीं तो ये सूख फूल वास्तुदोष का कारण बनते है। 

झाड़ू का रखें ध्यान

वैसे तो झाड़ू को घर की साफ-सफाई के लिए इस्तेमाल किया जाता है। मगर यह देवी लक्ष्मी को प्रिय होने से इसे पैर लगाने से बचना चाहिए। साथ ही इसे दरवाजे के पीछे या किसी भारी वस्तु के नीचे नहीं रखना चाहिए। नहीं तो धन की देवी लक्ष्मी की नराजगी का सामना करना पड़ सकता है।

दीवारों पर लगाएं सुंदर तस्वीरें

घर की  भी दीवारों पर निराशाजनक की जगह सुंदर, हरियाली और हंसते हुए चेहरों की तस्वीरें लगानी चाहिए। इससे घर के मुखिया की मानसिक परेशानी दूर हो घर का माहौल खुशनुमा बना रहता है।

इस दिशा की सफाई का रखें ख्याल

घर की उत्तर-पूर्व दिशा पर कभी भी कचरा या गंदगी नहीं फैलानी चाहिए। इसके अलावा इस दिशा पर कोई भारी सामान रखने से भी बचना चाहिए। नहीं तो पैसों से जुड़ी परेशानियां हो सकती है। 

तुलसी का पौधा लगाएं

मान्यता है कि घर पर तुलसी का पौधा होने से देवी-देवताओं की घर पर कृपा बनी रहती है। ऐसे में घर की उत्तर-पूर्व दिशा पर तुलसी का पौधा रखें। साथ ही रोजाना उसे जल चढ़ाएं और घी का दीपक जलाकर पूजा करनी चाहिए।

मंत्रों का करें उच्चारण

रोजाना सुबह घर पर कुछ समय के लिए लगातार 'ॐ नमः शिवाय' की धुन को बजाएं। इससे घर का वास्तुदोष दूर होने के साथ सुख-समृद्धि व शांति भरा माहौल बनता है। 
 

Content Writer

neetu