वास्तु से जुड़े ये छोटे-छोटे बदलाव बदल देंगे आपकी किस्मत

punjabkesari.in Monday, Jul 27, 2020 - 07:42 PM (IST)

सावन का महीना चल रहा है। इस पवित्र महीने में भगवान शिव की कृपा पाने के लिए लोग उनकी पूजा-अर्चना करते है। वास्तु के अनुसार, इस पवित्र महीने में घर पर कुछ बदलाव लाने या चीजों को रखना भी बेहद शुभफलदाई होता है। इससे घर सुंदर तो लगने के साथ वातावरण भी शुद्ध होता है। साथ ही जीवन में चल रही परेशानियां दूर हो घर का माहौल खुशनुमा होता है। तो चलिए जानते है वास्तु के मुताबिक घर पर किन बदलावों को करना चाहिए...

रूद्राक्ष

रूद्राक्ष भगवान शिव का अति प्रिय माना जाता है। इसे सावन के पवित्र महीने में धारण करना बेहद शुभफलदाई होता है। इससे मन की शांति मिलने के साथ ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव दूर होते है। इसके साथ ही जिन लोगों को सेहत से जुड़ी परेशानियां रहती हैं। उन्हें इस पावन महीने में पंचमुखी रूद्राक्ष जरूर पहनना चाहिए। 

जल का स्त्रोत

वास्तु के अनुसार घर की उत्तर-पूर्व दिशा का विशेष महत्व होता है। ऐसे में इस दिशा पर जल का स्त्रोत या कोई सुंदर वाटर फाउंटेन होने से घर पर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही घर-परिवार में एकता व खुशियों भरा माहौल बना रहता है। 

अर्द्धनारीश्वर की प्रतिमा

भगवान शिव और माता पार्वती की अर्द्धनारीश्वर रूप की मूर्ति या प्रतिमा घर पर स्थापित करने से रिश्तों में मिठास आती है। घर में चल रहें कलह-क्लेश आदि दूर हो खुशहाली भरा माहौल बनता है। 

तुलसी का पौधा

धार्मिक दृष्टि से तुसली का पौधा बहुत ही शुभ माना जाता है। इसे सावन के महीने में खासतौर पर घर की उत्तर दिशा में लगाना बेहद शुभफलाई होता है। मान्यता है कि कुंवारी लड़कियां इसे इस महीने में घर पर लगाएं तो उसके विवाह के संयोग खुलते है। साथ ही यह पौधा घर पर होने से वातावरण शुद्ध होने के साथ पूर्वजों का आशीर्वाद मिलता है। रोजाना तुलसी के पौधे को जल चढ़ाने और शाम को घी का दीया जलाने से घर में मौजूद नैगेटिविटी दूर होती है। 

धतूरे का पौधा

भगवान शिव को धतूरा बहुत ही प्रिय होता है। ऐसे में इसे उन्हें चढ़ाने से शिवजी का आशीर्वाद मिलता है। इसके साथ इसके पौधे को घर के बाहर लगाने से जीवन में चल रही परेशानियों से छुटकारा मिलता हैं। 

Content Writer

neetu