सास बहू की नोक-झोंक को खत्म करेंगे ये 12 वास्तु टिप्स

punjabkesari.in Sunday, Jan 06, 2019 - 11:37 AM (IST)

सास बहू के रिश्ते की पहचान है उनके बीच होने वाली नोक-झौंक। प्यार और खट्टी मीठी तकरार से भरे इस रिश्ते में तालमेल बिठाना सबसे मुश्किल होता है। मगर कई बार सास-बहू के झगड़े परिवार के लिए तनाव का कारण बन जाते हैं। घर में वास्तु दोष के कारण भी सास बहू में झगड़े हो सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको छोटे-छोटे वास्तु टिप्स बताएंगे, जिसे अपनाकर आप रिश्तों में आ रही इन समस्याओं को दूर कर सकते हैं। 

 

सास बहू के लिए वास्तु टिप्स

कमरे की दिशा हो सही

सास-ससुर का कमरा दक्षिण-पश्चिम दिशा में होना चाहिए। वहीं वास्तु के अनुसार, बेटे-बहू का कमरा पश्चिम या दक्षिण दिशा में होना चाहिए।

बेडरूम में लगाएं खूबसूरत तस्वीरें

सास-बहू के कमरे में नदी और झरने की खूबसूरत तस्वीर भी लगा सकते हैं। कमरे का इंटीरियर जितना खूबसूरत होगा मन उतना ही शांत रहेगा।

 

बेडरूम में मल्टीकलर ना कराएं

घर की दीवारों पर मल्टीकलर ना कराएं। खासकर रेड कलर को कम से कम यूज में लाएं। वास्तु के हिसाब से सास बहू के कमरे में लाइट कलर जैसे पिंक, पैस्टल व सफेद कलर करवाना चाहिए।

 

घर में रखें चंदन की मूर्ति

वास्तु शास्त्र के अनुसार, सास बहू के झगड़े खत्म करने के लिए घर में चंदन की मूर्ति रखें। मूर्ति को ऐसे स्थान पर रखें, जहां सबकी नजर पड़ें। इससे घर में शांति और प्यार भरा माहौल बना रहेगा।

सही दिशा में हो किचन

किचन कभी भी घर के सेंटर में ना हो क्योंकि इससे आपसी संबंधों में तकरार पैदा होती है। घर की रसोई उत्तर-पूर्व में होगी तो वहां भी सास-बहू के आपसी क्लेश, मनमुटाव और हमेशा स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं रहेंगी। किचन हमेशा दक्षिण दिशा में बनवाएं।

 

किचन में न हो काले रंग का कैबिनेट

सास बहू के रिश्ते में प्यार बनाए रखना चाहते हैं तो किचन में काले रंग के कैबिनेट ना बनवाएं। चूंकि महिलाएं ज्यादातर समय किचन में ही बिताती हैं इसलिए काले रंग की कैबिनेट से निकलने वाली अल्फा रेडिएश का सबसे ज्यादा असर उन्हीं की हेल्थ पर पड़ता है। इसकी बजाए आप पेस्टल शेड की कैबिनेट बनवाएं। इससे घर और रिश्ते में साकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।

किचन में ना करवाएं नीला रंग

किचन में नीला कलर ना करावएं। इससे सास बहू के बीच तनाव बढ़ता है। साथ ही यह हेल्थ की नजर से सही नहीं है क्योंकि ब्लू कलर जहर का चिह्व है।

 

घर में लगाएं सास-बहू की तस्वीर

सास-बहू की नोंक-झोंक खत्म करने के लिए वास्तु अनुसार बेडरूम में सास बहू की तस्वीर लगाएं। इस बात का ख्याल रखें कि फ्रेम का रंग लाल हो। इससे उनके बीच आपसी प्यार बढ़ना शुरू हो जाएगा। 

 

घर में लगाएं तुलसी का पौधा

वास्तु के अनुसार, घर में तुलसी का पौधा लगाएं और रोजाना उसकी पूजा करें। सुबह-शाम दीपक लगाएं। इससे सास बहू के बीच चल रही नोक-झोंक खत्म हो जाएगी।

बेडरूम में लगाएं गुलाब के फूल

सास बहू के बैडरूम में गुलाब, चम्पा या चमेली के फूल लगाएं। इससे उनका झगड़ालू दिमाग शांत होगा और दोनों के बीच आपसी प्यार बढ़ेगा।

 

उत्तर-पूर्व की दिशा में न रखें कूड़ादान

सास-बहू के बीच शांतिमय माहौल बनाने के लिए कूड़ेदान को दक्षिण दिशा में रखें। घर की उत्तर-पूर्व दिशा में कूड़ेदान नहीं रखना चाहिए और इस दिशा को साफ-सुथरा रखें। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आएगी और आपसी रिश्ते में तनाव भी दूर होगा।

 

मेन गेट पर लगाएं गणेश

अगर घर में हमेशा अशांति रहती है तो घर के मुख्य द्वार पर बाहर की ओर सफेद गणेश जी की मूर्ति लगाएं। इससे घर में सुख-शांति बनी रहेगी और सास बहू के झगड़े भी खत्म होंगे।

Content Writer

Anjali Rajput