होली को खुशियों से भर देंगे ये टिप्स!

punjabkesari.in Thursday, Mar 05, 2020 - 01:48 PM (IST)

होली का त्योहार आने में अब बस कुछ ही दिन बचे है। हिंदु धर्म के अनुसार यह त्योहार खुशियां, सुख-सम़द्धि, प्यार और आपसी प्यार का प्रतीक है। ऐसे में सभी लोग एक-दूसरे को प्यार से रंग लगाकर होली की बधाई देते है। ऐसे में इस त्योहार में हमारे घर का वास्तु ऐसा होना चाहिए जिससे घर में पॉजिटिव एनर्जी आएं। इसके लिए आज हम आपको वास्तु से जुड़े कुछ खास टिप्स देते है। ऐसे में इसे फॉलो कर आप अपने इस रंगों के प्यारे त्योार का और भी अच्छे से मजा उठाएं पाएंगे। 

राधा- कृष्णा से करें शुरूआत

वैसे तो सभी जानते ही होंगे इस त्योहार की शुरूआत द्वापर युग में इनसे ही हुई थी। रंगों के इस पवित्र त्योहार का राधा-कृष्ण से गहरा संबंध है। ऐसे में आप भी इस दिन भगवान श्रीकृष्ण और राधा जी की सुंदर तस्वीर लाकर घर के मुख्‍य द्वार पर लकड़ी की चौकी पर पीले रंग का कपड़ा बिछाकर रखें। इसके साथ होली खेलने से पहले पिंक कलर का गुलाल लेकर सबसे पहले राधा-कृष्‍ण को चढ़ाएं। उसके बाद अपनी फैमिली और फैंड्स के साथ इस त्योहार को मनाने का मजा लें। इसके अलावा आप जो भी पकवान बनाते है उसे भी सबसे पहले राधा-कृष्णा जी को भोग लगाएं। 

गणेशजी को चढ़ाएं ठंडाई

होली के त्योहार में खासतौर पर लोग ठंडाई पीना पसंद करते हैं। वास्तु के अनुसार इसे मेहमानों को सर्व करने से पहले भगवान गणेश जी को भोग लगाएं। ऐसा करने से घर में सुुख- समृद्धि और शांति आती है। आप चाहे तो गणेश जी की नई प्रतिमा लाकर अपने ड्रॉइंग रूम में लगा सकते है। इसके साथ ही होली के शुभ दिन पर उनकी तस्वीर को गुलाब की पंखुड़ियों से सजाएं।

घर पर रंगोली बनाएं

रंगों को इस त्योहार में अपने घर को भी अच्छे से साफ करें और सजाएं। वास्तु के मुताबिक रंग हमारे जीवन में खुशहाली लाते है। ऐसे में घर के मेन गेट या आंगन में सुंदर और चटकीले रंगों से रंगोली बनाएं। आप चाहे तो इसमें फूलों को भी शामिल कर सकते है। ऐसा करने से घर में पॉजीटिविटी और खुशियों भरा माहौल बना रहेगा। 

उगता हुआ सूरज

घर पर उगते हुए सूरज की तस्वीर लगाने से समाज में मान बढ़ता है। इसके लिए आप भी इस होली पर अपने घर पर उगते हुए सूरज की तस्वीर, पेंटिक या कोई प्रतिमा लगाएं। इसे घर की पूर्व दिशा की दीवार पर ही सजाएं।

विंड चाइम लगाएं

अपने घर पर एक सुंदर और अट्रैक्टिव सी विंड चाइम जरूर लगाएं। वास्तु के अनुसार यह अच्छी किस्मत का प्रतीक माना जाता है। इसकी प्यारी और मीठी आवाज से मन को खुशी और शांति मिलती है। इसके साथ ही यह घर- परिवार में सुख-शांति बनाए रखने का काम करती है। ऐसे में अगर आपने अभी तक अपने घर विंड चाइम नहीं लगाई है तो इस बार होली के मौके पर इसे जरूर खरीदें।

मुख्य द्वार पर लगाएं पौधे

घर का मेन गेट हमेशा साफ-सुथरा और सुंदर दिखाई देना चाहिए। इसके साथ ही यह अच्छे से सजा भी होना चाहिए। इसके लिए अपने घर के मुख्य द्वार को सुंदर और आर्कषित पौधों से सजाएं। ये मन को शांति देने के साथ घर में साकारात्मक ऊर्जा का संचार करने में भी मदद करते है। 

नेम प्लेट लगाएं

घर के बाहर नेम प्लेट जरूर लगी होनी चाहिए। अगर कहीं आपने इसे अभी तक नहीं लगाया है तो होली के शुभ अवसर पर लगा लें।ऐसी नेम प्लेट बनवाएं जिसमें बड़े और सुंदर ढंग से आपका नाम लिखा हो। वास्तु के मुताबिक इसे लगाने से घर में खुशियों का आगमन होता है। इसके साथ ही इसकी साफ-सफाई का भी ध्यान रखें। 
 

Content Writer

Sunita Rajput