गृहिणी सुबह उठकर देहरी पर करें ये काम, घर में बनी रहेगी बरकत

punjabkesari.in Monday, Aug 24, 2020 - 10:08 AM (IST)

जीवन में सुख, समृद्धि व शांति बनाए रखने के लिए लोग बहुत मेहनत करते हैं। मगर कई बार बहुत मेहनत करने के बाद भी शुभ फल नहीं मिलता है या यूं कहें कि व्यक्ति को हर जगह से निराशा व हार का सामना करना पड़ता है। ऐसे में जीवन में आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक परेशानियां होने से मानसि क तनाव भी बढ़ने लगता है। मगर वास्तुशास्त्र के अनुसार, घर की गृहिणी द्वारा कुछ उपायों को करके इन परेशानियों से बचा जा सकता है। तो चलिए जानते हैं उन उपायों के बारे में...

पौधे

घर, दुकान या ऑफिस में खुशहाली और तरक्की के लिए मुख्य द्वार पर सुंदर, रंग-बिरंगे व खुशबूदार पौधे लगाएं। इससे आर्थिक परेशानी दूर हो। कारोबार व बिजनेस व नौकरी में तरक्की के रास्ते खुलेंगे। 

घर का मुख्य द्वार हो बड़ा

वास्तु के अनुसार, घर का मुख्य द्वार हमेशा बड़ा होना चाहिए। साथ ही दरवाजा क्लॉकवाइज यानी घड़ी की दिशा में खुलना शुभ माना जाता है। इससे घर में मौजूद नेगेटिविटी दूर हो देवी लक्ष्मी का वास होता है। ऐसे में पैसों से जुड़ी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है।

तोरण

घर के मुख्य द्वार पर आम, पीपल या अशोक के पत्तों से तैयार तोरण लगाना सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा सकारात्मक में बदल जाती है। घर के सदस्यों की तरक्की होने के साथ पैसों से जुड़ी परेशानियां दूर होती है।

घर के मुख्य द्वार पर देहरी जरूर बनाएं

वास्तु के अनुसार, घर के मुख्य द्वार पर देहरी जरूर होनी चाहिए। साथ ही रोज सुबह जल्दी उठकर घर की महिला को पानी में थोड़ी हल्दी मिलाकर देहरी को धोना चाहिए। इससे घर में रहने वाले लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत होती हैं। तरक्की के रास्ते खुलने के साथ ने अवसर मिलते हैं।

लक्ष्मी मां के पैरों के निशान

हर कोई एक अच्छे मुकाम को हासिल करने के लिए बहुत मेहनत करते हैं। मगर कभी- कभी मेहनत का फल पूरा नहीं मिल पाता है। ऐसे में देवी लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए घर के मेन गेट पर देवी लक्ष्मी के पैर बनाना बेहद शुभ फलदाई होता है। मगर पैर बनाते समय इस बात का खास ख्याल रखें कि देवी मां के पैर घर की अंदर की तरफ हो। इससे घर में पॉजिटिविटी आने के साथ सुख, समृद्धि, शांति व खुशहाली आएगी।

स्वास्तिक

घर की  महिला को मेन गेट पर हल्दी, कुमकुम और घी से स्वास्तिक बनाना चाहिए। यह प्रथम पूजनीय भगवान गणेश का प्रतीक होने से बेहद शुभ माना जाता है। इससे घर का वातावरण सकारात्मक होने के साथ सौभाग्य में वृद्धि होती है। शारीरिक, मानसिक व आर्थिक रूप से लाभ मिलता है। घर में सुख-समृद्धि और शांति का वास होता है। 

 

Content Writer

neetu