जानिए दिवाली पर क्या करना होगा शुभ और किन कामों की होती है मनाही

punjabkesari.in Wednesday, Nov 03, 2021 - 02:15 PM (IST)

दिवाली का त्योहार हर साल कार्तिक अमावस्या के दिन मनाया जाता है। इन दिन लोग अपनी मनोकामनाओं को पूरा करने के लिए देवी लक्ष्मी की पूजा करते हैं। मान्यता है कि इस शुभ दिन पर देवी मां धरती पर अपने भक्तों को आशीर्वाद देने आती है। मगर वास्तु के अनुसार, इस दिन उनकी विशेष रूप से पूजा करने के साथ कुछ कामों को करने से बचना चाहिए। नहीं तो देवी मां की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। तो चलिए जानते हैं कि दिवाली के दिन किन कामों को करना चाहिए और किन कामों को करने से बचना चाहिए। 
 

वास्तु के अनुसार करें ये काम...

 

- पूजा करने से पहले भगवान जी की मूर्तियां सही जगह पर होनी बेहद जरूरी होती है। ऐसे में गणपति देव की मूर्ति के दाईं ओर ही माता लक्ष्मी को स्थापित करें। 

PunjabKesari

- अगर आपने आंगन पर पूजा करनी है तो इसके लिए वहां पर पहले रंगोली बनाएं। साथ ही इसमें लाल, पीला, हरा आदि शुभ रंगों के साथ चावल और गेरू का जरूर इस्तेमाल करें। इसके अलावा रंगोली में काला व भूरा रंग का प्रयोग करने से बचें। 


- पूजा करने से पहले 2 बड़े आकार के दीपक जलाएं। इनमें से एक देसी घी और दूसरा तेल का होना चाहिए। 


- पूजा के दौरान 'ॐ श्रीं हृीं श्रीं महालक्ष्म्यै नम:' मंत्र का लगातार जाप करते रहे। साथ ही देवी लक्ष्मी को पीले रंग की कौड़ियां चढ़ाएं। इससे घर में हमेशा बरकत बनी रहेगी। 


- देवी लक्ष्मी को कमल का फूल व बेलपत्र और भगवान गणेश को दूर्वा अतिप्रिय होने से उन्हें ये जरूर अर्पित करें। 

PunjabKesari


- मंदिर में हल्दी की गांठ रख कर ही पूजा करें। फिर उसे उठाकर तिजोरी या धन रखने वाली जगह पर संभाल कर रखें। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। 


- दीयों को संख्या में जलाएं। तभी पूजा का शुभफल मिलेगा। इसके लिए 11, 21, 51 या फिर 101 जैसी शुभ संख्या में ही दीये जलाकर घर को रौशन करें। 


- पूजा करने के बाद शंख व घंटी जरूर बजाएं। इसके स्वर से पूरे घर में फैली नैगिटिविटी दूर हो पॉजीटिविटी का संचार होगा। घर का वातावरण शुद्ध होने से खुशियों भरा माहौल बना रहेगा। 

 

वास्तु के अनुसार इन कामों को करने से बचें...


- किसी चौक-चौराहों को ध्यान से पार करें। साथ ही किसी अनजानी जगह और चीजों को छुने से बचें। 


- इस शुभ दिन पर झाड़ू को खुली छत के नीचे रखने की भूल न करें। इसे ऐसी जगह रखें जहां से किसी की नजर आसानी से न पहुंच सके।


- अगर आप रंगोली बना रहे हैं तो इसमें काला व भूरे रंग का प्रयोग न करें। वास्तु के अनुसार, ये रंग शुभ न होने से इनसे बनी रंगोली देवी मां को नाराज कर सकती है।

PunjabKesari


- घर पर बेकार, टूटा हुआ सामना न रखें। साथ ही घर की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।


- दिवाली के दिन लोग एक-दूसरे को बधाई देने के साथ गिफ्ट भी देते हैं। ऐसे में अगर आप भी किसी को उपहार दे रहे हैं तो चमड़े की चीजें देने की गलती न करें। इससे आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।


- कई लोग इस शुभ दिन पर शराब व नॉन वेज का सेवन करते हैं। मगर वास्तु के अनुसार, इन्हें खाने से बचना चाहिए। नहीं तो जीवन में आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ‌


- वास्तु के अनुसार, काला रंग अशुभ होता है। इसलिए दिवाली पूजा में इस रंग के कपड़े पहनने से बचें। 

 

PunjabKesari
- मान्यता है कि दिवाली के शुभ दिन पर देवी लक्ष्मी अपने भक्तों को आशीर्वाद देने धरती पर आती है। इसलिए दीपावली की रात सोने की जगह देवी मां कीर्तन कर बितानी चाहिए।


- वैसे तो व्यक्ति को हमेशा शांति से रहना चाहिए। मगर त्योहारों व किसी खास मौके पर झगड़ा करने से बचना चाहिए। नहीं तो घर का माहौल खराब होने लगता है। साथ ही देवी मां की नाराज़गी का सामना करना पड़ सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static