Vastu Upay: घर की इस दीवार पर करवाएं पीला रंग, आर्थिक तंगी से मिलेगा छुटकारा!

punjabkesari.in Thursday, Feb 03, 2022 - 11:00 AM (IST)

वास्तु अनुसार, हमारे आसपास की चीजें व दिशाएं हम पर अपना गहरा असर डालती है। घर का वास्तु खराब होने पर धन आगमन में रूकावट हो सकती हैं। ऐसे में हमारे द्वारा किए छोटे-छोटे काम से घर में धन आगमन के योग बन सकते हैं। चलिए जानते हैं इसके बारे में...

सड़े फलों को घर से बाहर फेंके

अक्सर लोग फल खराब होने पर भी उसे रसोईघर में पड़े रहने देते हैं। मगर वास्तु अनुसार, इससे नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसके साथ ही धन आगमन में बांधा होती हैं। इसलिए घर में सड़े-गले व खराब फल व अन्य खाद्य पदार्थ रखने से बचें। इसके अलावा उतनी ही चीजें खरीदें जितनी जरूरत हो।

मुख्य द्वार पर लगाएं लाल डोरी

घर के दरवाजे पर लाल रंग की डोरी लगाना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती हैं। इसके साथ ही पैसों की किल्लत दूर होकर धन आगमन के योग बनते हैं। वास्तु अनुसार, इसे घर के दाहिनीं दरवाजे पर लगाना चाहिए।

पूर्व दिशा की दीवार पर करवाएं पीला रंग

वास्तु अनुसार घर की पूर्व दिशा की दीवार पर पीला रंग करवाना चाहिए। मान्यता है कि इस दिशा से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। ऐसे में इस दीवार पर पीला रंग करवाना शुभ होता है। इससे धन से जुड़ी समस्याएं दूर होकर आय के नए स्त्रोत बनते हैं।

धन आगमन के छोटे मौके भी न करें नजरअंदाज

धार्मिक मान्यताओं अनुसार घर में धन आगमन जब शुरू होता हैं तो धीमी गति से पैसा आता है। ऐसे में कम पैसे देखकर कुछ लोग मुंह बनाने लगते हैं। मगर ऐसा करने से धन की देवी लक्ष्मी नाराज हो जाती है। इसलिए कम पैसों में भी खुश रहे और उसे एक्सेप्ट करना सीखें। इससे आपके जीवन व घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होगा। इसके साथ ही आर्थिक परेशानी दूर होकर धन प्राप्ति के योग बनने लगेंगे।

pc: freepik

 

Content Writer

neetu