बच्चों का मैथ्स बढ़ाना है आगे तो फॉलो करें ये ट्रिक्स

punjabkesari.in Saturday, Apr 18, 2020 - 04:29 PM (IST)

लॉकडाउन की वजह से बच्चें घर में कैद है। लेकिन हर मां के लिए यह समय बहुत लाभकारी साबित होने वाला है। आप उन्हें इस वक्त बहुत-सी नई चीजें सीखा सकती है। अगर आपको उनका मैथ्स स्ट्रांग बनाना है तो य ट्रिक्स आप जरूर इस्तेमाल कर सकती है। 

सुबह उठकर दें उन्हें मैथ्स के प्रॉब्लम 
रात भर देर तक जागने से अच्छा है कि उन्हें जल्दी सुबह उठाए और मैथ के कई प्रॉब्लम सॉल्व करे को दें। फिर आप उन्हें सोने के लिए कह सकते है। कई वैज्ञानिकों का मानना है कि सुबह-सुबह मैथ करने से दिमाग तेज होता है। 

मल्टीप्लाई और डिवाइड के सवाल है जरुरी 
वैसे तो प्लस-माइनस के सम भी बच्चों के दिमाग पर जोर डालते है। मगर मल्टीप्लाई और डिवाइड से अक्सर बच्चों की याद्दाशत तेज होती है। 

उन्हें कहें कि लिखें दूध का हिसाब 
दूध हो या घर में छोटी-मोटी खरीदारी का हिसाब उनसे करवाएं। वो इससे तेज तो होंगे ही साथ में जिम्मेदार भी होंगे। 

किराने का बजट बनवाएं उनसे 
आप उनसे किराने का बजट बनवाएं। इससे उन्हें तोल-मोल के बारें में भी जानकारी होगी। 

मन में ही मैथ प्रॉब्लम सोल्व करने पर डालें बच्चों पर जोर 
जब मैथ पेपर-पेन की जगह दिमाग में सॉल्व होता है तो अक्सर इंसान की अपनी लिमिट से ज्यादा कुछ करने की क्षमता भी बढ़ती है। 

जल्दी-जल्दी मैथ सॉल्व सिखानें वाले यूट्यूब वीडियो दिखाए
ऐसे बहुत सारे ट्रिक्स होते है जिनसे बच्चों को मैथ जल्दी सॉल्व करने के लिए इंस्पायर किया जा सकता है। 

Content Writer

shipra rana