मेकअप करते वक्त होती है परेशानी तो फॉलो करें ये टिप्स

punjabkesari.in Thursday, Apr 26, 2018 - 05:50 PM (IST)

खूबसूरत दिखने के लिए लड़कियां मेकअप का सहारा लेती है। बढ़िया मेकअप करने पर  उनकी लुक एकदम बदल जाती है लेकिन कई बार जल्दी में मेकअप करते समय कुछ प्रॉब्लम्स होती है। जिसे सभी लड़कियां फेस करती है जैसे आईलाइनर टेढ़ा लगना या फिर एक्सट्रा फाउंडेशन लग जाना। इस तरह की कई प्रॉब्लम होती है। जिसके कारण उन्हें मेकअप करने में बहुत समय लगता है। आज हम आपको इन प्रॉब्लम को दूर करने के आसान ट्रिक्स बताएंगे, जिसे इस्तेमाल करके आप आसानी से जल्दी मेकअप कर सकेंगी।

 ज्यादा लिपस्टिक लगने पर


लिपस्टिक लगाते ही लुक ग्लैमरस बन जाती है लेकिन इसके ज्यादा लग जाने पर इसे घटाने के लिए टिशू पेपर लें और इसे होंठो पर रख कर ब्रश के साथ इसके ऊपर ट्रांसलूसेंट पाउडर लगाने पर एक्सट्रा लिपस्टिक हट जाएगी।

 आईलाइनर टेढ़ा होने पर


कई बार आईलाइनर लगाते समय यह टेढ़ा हो जाता है और इसे पूरा हटाने से आईस खराब हो जाती है। इसलिए टेढ़ी लाइन हटाने के लिए Q-tip यूज करें। इसे लोशन या क्रीम में डुबोकर लाइनर को साफ करें। इससे आपकी लुक भी खराब नहीं होगी और लाइनर हट भी जाएगा।

 एक्सट्रा फाउंडेशन लगने पर


कई बार फाउंडेशन लगाने के बाद स्किन पर सिलवटे नजर आने लगती है। ऐसा इसे ज्यादा लगाने के कारण होता है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो स्पंज लेकर इसे हल्का गीला करके चेहरे पर थपथपाएं। इस तरह एक्सट्रा फाउंनडेशन बड़ी आसानी से उतर जाएगा।

 एक्सट्रा ब्लश लगने पर


चेहरे पर ज्यादा ब्लश लगाने पर भी स्किन पर सिलवटें नजर आने लगती है। इसे ठीक करने के लिए टिशू पेपर लें और इसे ब्लश वाली जगह पर रख कर हल्का दबाएं। इससे एक्सट्रा ब्लश आसानी से उतर जाएगा।

आईशैड फेस पर गिरने पर


अगर आईशैड लगाते यह चेहरे पर गिर जाता है तो इसे साफ करने के लिए उस हिस्से पर मॉइश्चराइजर लगाएं और मेकप ब्लेंडर से इसे साफ करेें।
 

Content Writer

Anjali Rajput