अगर करनी है रसोई गैस की बचत तो आज से ही अपनाएं ये खास टिप्स

punjabkesari.in Thursday, Jun 24, 2021 - 02:20 PM (IST)

आज के जमाने में लोग महंगाई से भी अधिक परेशानी है। वहीं हर चीज के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं। बात रसोई गैस की करें इसके दाम में भी दिनप्रति दिन बढ़ोतरी हो रही है। इसके कारण कई बार घर का बजट हिल जाता है। मगर आप कुछ खास उपायों को अपनाकर इसकी बचत कर सकती है। ऐसे में अगर आप भी जल्दी रसोई गैस खत्म होने से परेशान है तो चलिए आज हम आपको इसकी बचत के कुछ खास टिप्स बताते हैं। 

चीजों को पकाने से पहले भिगोना सही 

दाल, चावल, चना, राजमा आदि चीजों को बनाने में अधिक गैस लगती है। ऐसे में इसके लिए आप इसे बनाने से पहले पानी में भिगोएं। आप चावल और दाल को 30 मिनट तक भिगो सकती है। वहीं चना और राजमा जैसी चीजों को रातभर या 2-3 घंटों तक भिगो सकती है। इससे आप कम समय व रसोई गैस का इस्तेमाल करके इसे बना सकती है। इसके साथ ही ये खाने में भी टेस्टी भी बनेंगी।

खाने का सारा सामान पास ही रखें

अगर आप खाना पकाते समय एक-एक मसाले व चीज ढूंढ़ कर इस्तेमाल करती है तो अपनी इस आदत को बदल लें। इसके लिए पहले ही सभी जरूरी मसालें व चीजें पास रखें। इससे आपकी गैस की बचत होने के साथ समय भी कम लगेगा।

प्रेशर कुकर करें यूज 

आप खाने कड़ाही या किसी अन्य बर्तन में बनाने की जगह पर प्रेशर कुकर का इस्तेमाल कर सकती है। इससे आपको रसोई गैस बचाने में मदद मिलेगी। 

अधिक पानी डालने से बचें

खाना बनाते समय पानी की मात्रा का ध्यान रखें। असल में, ज्यादा पानी डालने से खाना बनाने में अधिक समय लगता है। ऐसे में रसोई गैस की बर्बादी होने के साथ कई बार सब्जी का स्वाद भी बिगड़ जाता है। 

ढक कर पकाएं खाना 

खाने का ढक्कन खोल कर पकाने से गैस अधिक लगती है। इसके लिए हमेशा सब्जी, दाल आदि चीजों को ढक कर ही पकाएं। 

मध्यम आंच पर पकाएं 

तेज आंच पर खाना पकाने से इसके जलने का डर रहता है। इसके अलावा रसोई गैस भी जरूरत से अधिक इस्तेमाल होती है। ऐसे में इसे हमेशा मध्यम आंच पर ही पकाएं। 

सब्जी को एकदम फ्रिज से निकाल कर ना बनाएं

सब्जी को फ्रिज से निकालकर हमेशा सामान्य तापमान पर आने के बाद ही पकाएं। इससे आपकी रसोई गैस की बचत होगी। इसके अलावा पकी सब्जी को भी फ्रिज से सीधा निकालकर गर्म करने की जगह उसे सामान्य तापमान पर आने दें। 


 

Content Writer

neetu